हिसार HAU में हर घर तिरंगा प्रदर्शनी लगाई: VC साइकिल से कार्यक्रम में पहुंचे; बोले- सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं - Hisar News

हिसार15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज साइकिल चलाकर ऑफिस पहुंचे। - Dainik Bhaskar

एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज साइकिल चलाकर ऑफिस पहुंचे।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कुलपति का कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का अंदाज चर्चा का विषय रहा, वे स्वयं साइकिल चलाकर प्रदर्शनी स्थल पहुंचे और आमजन को पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा साइकिल के उपयोग का संदेश दिया।

मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में लगी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रो. कंबोज ने युवाओं से 17 अगस्त तक अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते कुलपति प्रो. बीआर कंबोज।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते कुलपति प्रो. बीआर कंबोज।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते कुलपति प्रो. बीआर कंबोज।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते कुलपति प्रो. बीआर कंबोज।

प्रदर्शनी के दौरान सेल्फी प्वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ कुलपति प्रो. बीआर कंबोज।

प्रदर्शनी के दौरान सेल्फी प्वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ कुलपति प्रो. बीआर कंबोज।

प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषताएं और ऐतिहासिक प्रसंग…

ऐतिहासिक क्षण: मैडम भीकाजी कामा द्वारा 1907 में जर्मनी में तिरंगा फहराना, 1943 में पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा ध्वजारोहण, 1953 में तेनजिंग नॉर्गे का माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराना और अंतरिक्ष में राकेश शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन।

डिजाइन व स्वरूप: पिंगली वेंकैया के योगदान, चरखे के स्थान पर अशोक चक्र (24 तीलियां) को शामिल करने के इतिहास को प्रदर्शित किया गया। खेल जगत में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों और पर्वतारोहण के गौरवपूर्ण क्षणों की झलकियां दिखाई गईं।

फ्लैग कोड के प्रति किया जागरूक : प्रदर्शनी में नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज संहिता के प्रति भी जागरूक किया गया। इसमें बताया गया कि तिरंगे पर कोई अक्षर, शब्द या स्लोगन न लिखें। ध्वज को कभी उल्टा न फहराएं। इसे वस्त्र, पोशाक या नैपकिन के रूप में इस्तेमाल न करें और ध्वज को सही तरीके से मोड़ने और सुरक्षित रखने के नियम भी समझाए गए।

ये वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित: कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. पवन कुमार, डीन डॉ. राकेश गेरा, अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग, ओएसडी डॉ. अतुल ढिंगरा, डीन डॉ. मोनिका शर्मा, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मदन खीचड़, मीडिया सलाहकार डॉ. संदीप आर्य तथा वित्त नियंत्रक नवीन जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

.

खबरें और भी हैं...

  • हिसार में जीवन कुंडू हत्याकांड: गिरफ्तारी के लिए रोष प्रदर्शन: कुंडू खाफ ने पानीपत में टोल पर दिया धरना, बोले- मंत्री के करीबी हैं आरोपी

    कुंडू खाफ ने पानीपत में टोल पर दिया धरना, बोले- मंत्री के करीबी हैं आरोपी|मतलौडा,Matlouda - Dainik Bhaskar1:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार जीवन हत्याकांड, 3 घंटे बंद रहे 7 टोल: हुक्का लेकर बैठे रहे किसान संगठन, बोले- 15 अगस्त को CM के प्रोग्राम का विरोध करेंगे

    हुक्का लेकर बैठे रहे किसान संगठन, बोले- 15 अगस्त को CM के प्रोग्राम का विरोध करेंगे|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar1:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हांसी में माता-पिता से मिलने पहुंचे किन्नर से अभद्रता: व्यक्ति लाठी लेकर आया, घर में घुसा, आपत्तिजनक शब्द बोले, पुलिस से कार्रवाई की मांग

    व्यक्ति लाठी लेकर आया, घर में घुसा, आपत्तिजनक शब्द बोले, पुलिस से कार्रवाई की मांग|हांसी,Hansi - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार में स्वतंत्रता दिवस समारोह कल: सांसद नवीन जिंदल फहराएंगे तिरंगा, 270 पुलिसकर्मियों की तैनाती; संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

    • कॉपी लिंक

    शेयर