Hazaribagh News: जल जीवन मिशन की प्रगति का डीसी ने की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई.
उपायुक्त ने बोरिंग फेल होने के कारण बंद पड़ी सिंगल विलेज स्कीम (SVS) योजनाओं को पुनः क्रियाशील करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक प्रखंड से 5-5 डीप बोरिंग का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी मल्टी विलेज स्कीम योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया.
इसे भी पढ़ें:


उपायुक्त ने विभागीय प्रावधानों के अनुसार सौ प्रतिशत आच्छादित ग्रामों को पोर्टल पर "हर घर जल" ग्राम के रूप में मार्क करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी चालू योजनाओं को संबंधित विलेज वाटर एंड सेनिटेशन कमिटी को हैंडओवर करने को कहा, ताकि योजनाओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी संचालन एवं रख-रखाव सुनिश्चित हो सके.
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 की भी विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति प्रदान करते समय लाभुकों के दोहरीकरण (डुप्लीकेशन) को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने पात्र लाभुकों द्वारा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की गति में तेजी लाने तथा योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर जोर दिया.
गोबर्धन योजना की समीक्षा के क्रम में गोबर गैस प्लांट के निर्माण को गति देने का निर्देश दिया गया. साथ ही शेष बचे पंचायतों में पृथक करण शेड निर्माण तथा ट्राई साईकिल क्रय की स्वीकृति प्रदान की गई.
उपायुक्त ने सभी प्रखंड समन्वयकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर मॉडल सामुदायिक शौचालय एवं वेस्ट तो आर्ट पार्क के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का शीघ्र चिन्हांकन कराएं. उपायुक्त ने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण आबादी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का निर्देश दिया.
बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार मुंडारी, सहायक अभियंता निखिल कुमार एवं रक्षित कुमार, सभी कनीय अभियंता, जिला समन्वयक मनीष कुमार, रंजीत कुमार, राजीव चौबे तथा सभी प्रखंड वार समन्वयक उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें