हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल पांडेय का निधन: चुनावी जश्न के दौरान पड़ा दिल का दौरा, हनुमान मंदिर के पास अचानक बिगड़ी तबीयत - Prayagraj (Allahabad) News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Allahabad High Court Lawyer Rahul Pandey Passes Away | Heart Attack News

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल पांडेय का निधन:चुनावी जश्न के दौरान पड़ा दिल का दौरा, हनुमान मंदिर के पास अचानक बिगड़ी तबीयत

प्रयागराज4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व संयुक्त सचिव अधिवक्ता राहुल पांडेय का शुक्रवार शाम निधन हो गया। उन्हें हाईकोर्ट चौराहे के पास न्यायविद हनुमान मंदिर में अचानक दिल का दौरा पड़ा था।

वह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय और महासचिव संतोष कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिवक्ताओं के साथ चुनाव के जश्न में शामिल थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी।

साथी अधिवक्ता उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से हाईकोर्ट परिसर में शोक छा गया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें वह निधन से कुछ देर पहले अध्यक्ष के साथ दिख रहे हैं।

निधन से कुछ देर पहले अध्यक्ष के साथ दिख रहे हैं।

निधन से कुछ देर पहले अध्यक्ष के साथ दिख रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राहुल पांडेय अचानक जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद अधिवक्ताओं ने उन्हें संभाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उनके निधन की जानकारी मिलते ही हाईकोर्ट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया।

राहुल पांडेय हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। युवा अधिवक्ताओं के बीच भी उनकी सक्रियता रही। सेंट एंथोनी स्कूल के सामने शक्ति कोचिंग के पास उनका आवास बताया गया है।

इस बीच राहुल पांडेय का निधन से कुछ देर पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 15 सेकेंड के इस वीडियो में वह नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय और महासचिव संतोष कुमार मिश्रा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहुल पांडेय सामान्य दिखाई दे रहे हैं। अध्यक्ष के माइक से बोलने के बाद वह खुद भी माइक लेकर कुछ कहने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इसके कुछ ही देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने और निधन की खबर सामने आई।

राहुल पांडेय के अचानक निधन से हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं में शोक का माहौल है। साथी अधिवक्ताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

.