Healthy Vegetarian Breakfast: 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट जो हर वेजिटेरियन को पता होना चाहिए, एक्सपर्ट ने बताया

Healthy Vegetarian Breakfast: 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट जो हर वेजिटेरियन को पता होना चाहिए, एक्सपर्ट ने बताया

हेल्दी ब्रेकफास्टImage Credit source: pexels

रातभर सोने के बाद जब आप सुबह जागते हैं तो बॉडी को रिचार्ज करने के लिए हेल्दी शुरुआत की जरूरत होती है. इसमें ब्रेकफास्ट करना भी बेहद जरूरी होता है और इसमें पोषक तत्वों को शामिल करने की आवश्यकता होती है. लगभग 12 घंटे पेट के खाली रहने के बाद जब आप नाश्ता करते हैं तो ये सिर्फ पेट ही नहीं भरता है, बल्कि दिन के लिए आपके शरीर को एनर्जी देने का काम भी करता है. यही कारण है कि आपको नाश्ते के लिए आपको न्यूट्रिएंट्स रिच फूड्स को अपनी थाली का हिस्सा बनाना चाहिए.

ISCI मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर शुभम वत्स्या अक्सर खानपान से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं. उनके मुताबिक नाश्ते को अपने मेटाबॉलिज्म के लिए हर सुबह जरूरी शुरुआती बूस्टर की तरह समझें. नाश्ता न करने पर आपका शरीर ‘सर्वाइवल मोड’ में काम करने लगता है, जिससे एनर्जी अचानक कम हो जाती है और काम करने की क्षमता या प्रोडक्टिविटी सुस्त पड़ जाती है. उन्होंने 5 हेल्दी वेजिटेरियन नाश्ता के ऑप्शन बताए हैं.

पनीर भुर्जी-मल्टीग्रेन रोटी

डॉक्टर शुभम कहते हैं कि आपको नाश्ते में पनीर भुर्जी के साथ मल्टीग्रेन रोटी शामिल करनी चाहिए. पनीर प्रोटीन सोर्स है तो वहीं इसमें अमीनो एसिड्स भी होते हैं. ये आपको लंबे टाइम तक फुलनेस फील कराता है.

मूंग दाल चीला

एक्सपर्ट ने वेजिटेरियन लोगों के लिए ब्रेकफास्ट का दूसरा हेल्दी ऑप्शन बताया है मूंग दाल का चीला. इससे आपको प्लांट बेस्ड प्रोटीन मिलता है और ये सॉल्युबल फाइबर भी प्रदान करता है. ये लाइट ब्रेकफास्ट भी है. एनर्जी भी बनाए रखता है. इसी के साथ डाइजेशन को भी स्मूथ बनाने में मदद करता है.

Nutients Rich Healthy Breakfast For Vegetarians

(Image:Pexels)

बेसन और पनीर चीला

आप ब्रेकफास्ट में पनीर और बेसन का चीला खा सकते हैं, क्योंकि ये कॉम्पलेक्स कार्ब्स और क्वालिटी प्रोटीन का कॉम्बो है. ये इंसुलिन रजिस्टेंस से बचाता है और पूरे दिन के एनर्जी लेवल को सही रखता है.

स्प्राउटेड चना और पीनट सलाद

ब्रेकफास्ट में आप चना के स्प्राउट और मूंगफली का सलाद बनाकर खा सकते हैं. इससे हेल्दी फैट्स के साथ ही प्रोटीन भी मिलता है. इसमें आप कुछ सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च डाल सकते हैं. लेमन, काली मिर्च, काला नमक इसमें स्वाद के साथ ही पोषण को भी बढ़ाते हैं.

ग्रीक योगर्ट के साथ बेरीज

आप अपने ब्रेकफास्ट में ग्रीक योगर्ट के साथ बेरीज मिलाकर ले सकते हैं. ये रेगुलर दही के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन देता है और ये गट फ्रेंडली भी रहता है. वहीं बेरीज में कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इस तरह से आप भी अपने ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाए रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: घर में काम करने वाली महिलाओं में भी लंग कैंसर का खतरा? जानें ऐसा क्यों

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button