फूट-फूटकर क्यों रोने लगीं Hema Malini? धर्मेंद्र की मौत के 8 महीने बाद बताया कौन सा सच? बताया बेटियों का हाल
Published: Tuesday, July 21, 2026, 9:51 [IST]
Hema Malini: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की मौत को हुए 8 महीने बीत चुके हैं लेकनि उनका परिवार आज भी इस दुख से उबर नहीं पाया है। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी, एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी जब भी अपने पति के बारे में बात करती हैं, तो वह फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर हेमा मलिनी ने दिवंगत पति धर्मेंद्र को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिसने सबको हैरान कर दिया है।
धर्मेंद्र को याद कर क्यों रोने लगीं हेमा मालिनी?
एक हालिया इंटरव्यू में हेमा मालिनी फिर से पति धर्मेंद्र की यादों में खो गई थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बेटियां, ईशा और आहना अभी तक सदमे में हैं और उन्हें यकीन नहीं होता है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद के घर के हालातों का जिक्र किया और बताया कि इस वक्त उनके घर पर क्या स्थिति है।
'धर्मेंद्र ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया था'
-हेमा मालिनी ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि धर्मेंद्र ने किस तरह उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सपोर्ट किया था। हेमा मालिनी ने कहा- धर्मेंद्र मुझे हर काम में सपोर्ट करते थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हे जो काम पसंद हो, वो लगातार करती रहो और कुछ छोड़ना नहीं। हेमा मालिनी के मुताबिक धर्मेंद्र को परिवार के हर सदस्य से बहुत प्यार और लगाव था।
-रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा- धर्मेंद्र के बारे में बात करने में मुझे अब बहुत असहजता महसूस होती है लेकिन मैं ईश्वर की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ऐसा कमाल का जीवनसाथी दिया था, जिसकी यादें मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। वो मेरी जिंदगी, मेरे करियर, हर चीज में मेरी ताकत का एक मजबूत सहारा थे।
'फिल्म और डांस करने के लिए किया प्रोत्साहित'
हेमा मालिनी ने आगे बताया- धर्मेंद्र ने मुझे शादी के बाद सब कुछ करने की इजाजत दी थी। उन्होंने कभी नहीं कहा कि घर पर बैठो। उन्हें पता था कि मैं एक कलाकार हूं और एक अच्छी डांसर हूं। उन्होंने मेरी तरक्की देखी थी, इसलिए उन्होंने हमेशा मुझे अपनी फिल्में और डांस जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया था। वह हमेशा कहते थे कि तुम्हें ये करते रहना चाहिए। किसी के लिए कुछ भी मत छोड़ो।
धर्मेंद्र ने हेमा मलिनी से कहा था- हमेशा परिवार के साथ रहना
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के परिवार के प्रति गहरे लगाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- धर्मेंद्र को परिवार बहुत पसंद था। वह काम के साथ साथ अपने दोनों परिवार को पूरा टाइम देते थे। उन्हें सबके साथ रहने का बहुत शौक था। वो हमेशा कहते थे कि साथ रहो, कभी अकेले मत रहो। हमेशा बच्चों के साथ रहा करो।
ईशा और अहाना देओल को पापा के जाने से लगा सदमा
-हेमा मालिनी ने कहा- मैं अपनी इस खूबसूरत जिंदगी के लिए धर्मेंद्र की आभारी हूं। हालांकि उनके जाने से एक भावनात्मक कमी हमेशा बनी रहेगी, खासकर हमारी दोनों बेटियों, ईशा और अहाना के लिए। हेमा मालिनी ने कहा- मैं खुश हूं लेकिन साथ ही मुझे बहुत दुख भी होता है जब मैं अपनी दोनों बेटियों, ईशा और अहाना, को पापा के न होने की वजह से गहरे दुख और सदमे में देखती हूं। उस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
-हेमा मालिनी तब और भावुक हो गईं, जब उन्हें दोनों बेटियों, अहाना और ईशा देओल से दिल को छू लेने वाले मैसेज मिले। ये इमोशनल मैसेज तब आए जब हेमा मालिनी पति धर्मेंद्र के साथ अपनी जिंदगी के बारे में बात कर रही थीं।
आखिरी मैसेज में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से क्या कहा था?
आपको बता दें कि कुछ समय पहले हेमा मालिनी ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मरने से पहले धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को आखिरी मैसेज किया था और कहा था कि सब साथ रहाना, हमेशा परिवार के साथ रहो। सबको साथ लेकर चलना। जो भी काम हो लेकिन साथ रहने को ही तवज्जो देना।
24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
जानकारी के अनुसार 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। मौत से पहले वह काफी बीमार हो गए थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं मरणोपरांत धर्मेंद्र को मई 2026 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था और इस सम्मान को हेमा मालिनी लेने पहुंची थीं।