Hindi Diwas Special: कितनी पुरानी है हिंदी? जानिए भाषा से जुड़े 10 सबसे दिलचस्प तथ्य

अंकिता पटेल

हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, पहचान है

हिंदी भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली भाषाओं में शामिल है। इसकी अपनी समृद्ध साहित्यिक परंपरा, अलग लिपि और बड़ी शब्द-संपदा है।

हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, पहचान है | Source: Pinterest

14 सितंबर को क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस?

14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

14 सितंबर को क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस? | Source: Pinterest

हिंदी की अपनी लिपि है

हिंदी मुख्य रूप से देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। इसकी पहचान है कि अक्षरों के ऊपर एक सीधी रेखा दिखाई देती है। देवनागरी में लिखते समय अक्षर एक-दूसरे से जुड़ी इस रेखा के साथ दिखाई देते हैं।

हिंदी की अपनी लिपि है | Source: Pinterest

हिंदी दुनिया की प्रमुख भाषाओं में शामिल

2025 के एथ्नोलॉग-आधारित आंकड़ों के अनुसार हिंदी के कुल बोलने वालों की संख्या करीब 60.9 करोड़ आंकी गई है। हिंदी दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर थी।

हिंदी दुनिया की प्रमुख भाषाओं में शामिल | Source: Pinterest

हिंदी से भाषा समझने में आसानी

अगर आप हिंदी जानते हैं तो आप नेपाली भाषा को आसानी से पढ़ सकते हैं। वही पहला हिंदी टाइपराइटर 1930 के दशक के दौरान लॉन्च किया गया था।

हिंदी से भाषा समझने में आसानी | Source: Pinterest

हिंदी में कई भाषाओं के शब्द

हिंदी की शब्द-संपदा काफी व्यापक है। इसमें संस्कृत के साथ-साथ अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी और कई अन्य भाषाओं से आए शब्द भी मिलते हैं। यही मिश्रण हिंदी को रोजमर्रा की बातचीत में जीवंत बनाता है।

हिंदी में कई भाषाओं के शब्द | Source: Pinterest

हिंदी का साहित्य बेहद समृद्ध

हिंदी साहित्य में कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध और पत्रकारिता की लंबी परंपरा है। कबीर, तुलसीदास, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा जैसे रचनाकारों ने हिंदी साहित्य को अलग-अलग दौर में नई पहचान दी।

हिंदी का साहित्य बेहद समृद्ध | Source: Pinterest

हिंदी की डिजिटल दुनिया में जगह

आज हिंदी केवल किताबों और अखबारों तक सीमित नहीं है। मोबाइल, इंटरनेट, सामाजिक मीडिया, वीडियो और डिजिटल समाचारों में हिंदी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।

हिंदी की डिजिटल दुनिया में जगह | Source: Pinterest

हिंदी का विसतार

दुनिया भर में कुल 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है। जिनमें से अकेले 45 विश्वविद्यालय अमेरिका से हैं।

हिंदी का विसतार | Source: Pinterest

हिंदी की खासियत-लचीलापन

समय के साथ हिंदी ने नए शब्दों और नए प्रयोगों को अपनाया है। तकनीक, शिक्षा, मनोरंजन और इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के साथ हिंदी में नए शब्द और अभिव्यक्तियां जुड़ती रहती हैं।

हिंदी की खासियत-लचीलापन | Source: Pinterest

Maheshwari Saree Trends: रेशम और सूत की जादुई बुनाई; जानिए महेश्वरी साड़ी की पहचान और इसके पैटर्न

Swipe Up