महंगी हो गई Honda की सबसे किफायती कार, इस साल दूसरी बार बढ़ी कीमत, डिजायर को देती है टक्कर
Sep 13, 2026 04:02 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

होंडा की सबसे किफायती कार महंगी हो गई है। इस कार का नाम अमेज है। अमेज की कीमत में 15,210 रुपये तक का इजाफा हुआ है। हाल में कंपनी ने अपनी सिटी की कीमत में भी बढ़ोतरी की है।

होंडा अमेज
केवल
₹9,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
होंडा (Honda) ने ग्रापकों को फिर से झटका दिया है। कंपनी ने मारुति डिजायर को टक्कर देने वाली अपनी अफोर्डेबल सेडान यानी Amaze को महंगा कर दिया है। कारवाले की रिपोर्ट कंपनी ने पिछली जेरेशन वाली Amaze की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। खास बात यह है कि कंपनी नई और पुरानी दोनों जेनरेशन की अमेज को मार्केट में साथ बेच रही है। सितंबर 2026 में की गई इस बढ़ोतरी के बाद पुरानी जनरेशन अमेज की कीमत में 15,210 रुपये तक का इजाफा हुआ है। यह 2026 में इस मॉडल को मिला दूसा प्राइस हाइक है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 9.79 - 15.5 लाख
₹ 10.69 - 18.99 लाख
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी
पुरानी अमेज को V, VX और ZX वेरिएंट में बेचा जा रहा है। इसके V MT वेरिएंट की कीमत में 14,010 रुपये और V AT की कीमत में 4,710 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह VX MT 13,410 रुपये और VX AT 15,210 रुपये महंगी हो गई है। टॉप ZX MT की कीमत 14,210 रुपये बढ़ी है। खास बात है कि ZX AT की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद पुरानी अमेज की एक्स-शोरूम कीमत अब 7.65 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच हो गई है।
1.2 लीटर पेट्रोल इंजन
पुरानी अमेज में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 89hp की पावर और 110Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी डीलर के जरिए सेलेक्टेड वेरिएंट में ऑफिशियली CNG किट लगवाने की सुविधा भी देती है। कार में LED लाइट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा सेंटर स्क्रीन और USB-A व USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
नई अमेज भी सेल के लिए मौजूद
होंडा की नई जनरेशन अमेज भी बाजार में मौजूद है और इसकी कीमत पुरानी जेनरेशन से अलग है। सितंबर 2026 में नई अमेज की कीमत 7.74 लाख रुपये से 10.29 लाख रुपये तक बताई जा रही है। इसमें भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और CVT गियरबॉक्स मिलते हैं। नई अमेज की खासियत इसका Level 2 ADAS सेफ्टी पैकेज है, जिसकी वजह से यह अपने सेगमेंट में खास कारों में शामिल है।
होंडा सिटी भी हुई महंगी
होंडा ने सितंबर 2026 में सिर्फ अमेज ही नहीं, बल्कि अपनी पॉप्युलर सिटी सेडान की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। होंडा सिटी के पेट्रोल मॉडल की कीमत में 20,800 रुपये तक का इजाफा किया गया है। हालांकि, इसके बेस SV वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह अभी भी 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर मिल रही है। कीमत बढ़ने के बाद सिटी के सबसे महंगे पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 17.44 लाख रुपये हो गई है। सिटी के हाइब्रिड मॉडल पर इस बार सबसे ज्यादा कीमत बढ़ी है। इसके दाम में 35,900 रुपये तक का इजाफा किया गया है। बढ़ोतरी के बाद सिटी हाइब्रिड के टॉप वेरिएंट की कीमत अब 21.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।
सिटी हाइब्रिड में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है। कंपनी ने मई 2026 में सिटी का अपडेटेड मॉडल भी पेश किया था, जिसमें नई ग्रिल, बदला हुआ बंपर और नए अलॉय व्हील जैसे बदलाव किए गए हैं। हालांकि, इसके इंजन और मेकैनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
(Photo: Overdrive)
