'सिनेमा से बड़ा स्टारडम...' Hrithik Roshan के कमेंट से फैंस के बीच मची खलबली, एक्टर ने क्यों कहा ऐसा? - hrithik roshans reaction to filmmaker pratim d guptas post caught everyones attention

फिल्ममेकर प्रतिम डी गुप्ता की इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। ...और पढ़ें

फिल्ममेकर प्रतिम डी गुप्ता की पोस्ट पर ऋतिक रोशन दिया रिएक्शन

फिल्ममेकर प्रतिम डी गुप्ता की पोस्ट पर ऋतिक रोशन दिया रिएक्शन

HighLights

  1. फिल्ममेकर प्रतिम डी गुप्ता की पोस्ट पर ऋतिक रोशन दिया रिएक्शन

  2. ऋतिक रोशन के कमेंट ने खींचा सबका ध्यान 

  3. प्रतिम डी गुप्ता ने सोशल मीडिया पर क्या किया पोस्ट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन ने हाल ही में फिल्ममेकर प्रतिम डी. गुप्ता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने बताया कि कोलकाता में विजय सेतुपति और साई पल्लवी की शूटिंग को मणिरत्नम की शहर में वापसी या सिनेमैटोग्राफर अविक मुखोपाध्याय के साथ शूटिंग की तुलना में ज्यादा ध्यान मिला।

अब उनकी इस पोस्ट पर एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया, जिससे ऐसा लगा कि वे इस बात से सहमत हैं कि दर्शकों को सिनेमा के लिए प्यार के बजाय स्टारडम का ज्यादा शौक है।

सिनेमा और स्टारडम पर फिल्ममेकर की पोस्ट

एक लंबी पोस्ट में, प्रतिम ने भारत में सिनेमा को जिस तरह से सेलिब्रेट किया जाता है, उसे 'दिल तोड़ने वाला' बताया। उन्होंने लिखा कि 'युवा' के बाद मणि एक फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता लौटे, लेकिन सारा ध्यान सेतुपति और पल्लवी पर ही रहा। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि किसी को इस बात की परवाह नहीं थी कि मणि, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अविक के साथ काम कर रहे थे। वह सिनेमैटोग्राफर पहली बार किसी तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

Pratim

प्रतिम ने लिखा, 'शायद यह सिर्फ मीडिया की समस्या नहीं है। शायद यह एक सांस्कृतिक समस्या है। हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां कुछ बनने से ज्यादा दिखने पर ध्यान दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा, 'कोई स्टार किसी रेस्टोरेंट में जाता है तो वह खबर बन जाती है। कोई महान फिल्ममेकर किसी शहर में आता है तो हम उस पर ध्यान भी नहीं देते। कोई स्टार कार से हाथ हिलाता है तो हजारों लोग जमा हो जाते हैं। वहीं, एक सिनेमैटोग्राफर ऐसी तस्वीर बनाता है जो बीस सालों तक हमारे जहन में रहती है, लेकिन ज्यादातर लोग उसका नाम तक नहीं जानते'।

आगे उन्होंने लिखा, 'सिनेमा स्टारडम से कहीं बड़ा है और अगर हम सिनेमा बनाने वाले लोगों की तारीफ करना नहीं सीखेंगे, तो आखिर में सिनेमा बस सेलिब्रिटी को देखने-दिखाने तक ही सिमट कर रह जाएगा'।

ऋतिक रोशन के रिएक्शन ने खींचा सबका ध्यान

फिल्ममेकर की पोस्ट पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सहमति जताई और स्टार्स के बारे में कहा, 'सिनेमा स्टारडम से कहीं बड़ा है, बहुत बढ़िया कहा। दुर्भाग्य से, भारत में सिनेमा को लेकर हमारी समझ बहुत सतही है'। एक्टर ने आगे कहा कि यहां के दर्शकों का मानना है कि स्टार स्क्रीन पर जो कुछ भी करते हैं, वह असल जिंदगी में भी वैसे ही होते हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'जैसे बच्चे मानते हैं। न जाने क्यों, हम बड़े होकर भी यह नहीं समझ पाए कि असल कला कहां है। मुझे उम्मीद है कि ज्यादा लोग इस पर बात करेंगे और फिल्म बनाने के दूसरे पहलुओं जो शायद और भी ज्यादा जरूरी हैं, में दिलचस्पी लेना शुरू करेंगे'।

hrithikkkk

प्रतिम गुप्ता और ऋतिक रोशन के बारे में

फिल्ममेकर प्रतिम ने 2012 में दीया मिर्जा स्टारर फिल्म 'पांच अध्याय' से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'X: पास्ट इज प्रेजेंट', 'साहेब बीबी गुलाम' और 'माछेर झोल' जैसी बंगाली फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी सबसे हालिया फिल्म 2025 में 'रन्ना बाटी' थी। उन्होंने 2023 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स' के साथ OTT पर डेब्यू किया। 2025 में, उन्होंने होईचोई के लिए 'कर्मा कोरमा' का निर्देशन किया।

वहीं ऋतिक रोशन पिछली बार YRF की स्पाई फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे और 'अल्फा' में उन्होंने एक कैमियो रोल किया था। वह नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' में भी दिखे थे। वह अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' के साथ डायरेक्टर के तौर पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं।