फरीदाबाद में HSVP ने कोर्ट के आदेश पर दीवार कराई: स्थानीय लोगों ने किया विरोध, पुलिस ने समझाया, रघुवीर कॉलोनी और सेक्टर-2 के बीच सड़क बंद - Ballabgarh News

फ़रीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में रघुवीर कॉलोनी और सेक्टर-2 के बीच बनी सड़क को लेकर देर शाम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की। HSVP की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क के एक ओर सीमेंट के बड़े ब्लॉक लगाकर दीवार खड़ी कर

.

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

एचएसवीपी डिपार्टमेंट द्वारा बनाई गई सीमेंटेड ब्लॉक वाली दीवार।

एचएसवीपी डिपार्टमेंट द्वारा बनाई गई सीमेंटेड ब्लॉक वाली दीवार।

सेक्टर के लोगों को करना पड़ता था परेशानी का सामना

सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए के प्रधान और अधिवक्ता लेखपाल नगर ने बताया कि तिरखा कॉलोनी की तरफ से सेक्टर-2 में आने वाली सड़क पर उनका पहला मकान है। उनके अनुसार, रघुवीर और तिरखा कॉलोनी की तरफ से आने वाले रास्तों के कारण सेक्टर-2 के लोगों को लंबे समय से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

उनका कहना है कि कॉलोनियों से आने वाला सीवरेज का पानी कई बार ओवरफ्लो होकर सेक्टर-2 में फैल जाता था। इससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी और बदबू की समस्या बनी रहती थी।

मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी और पुलिस फोर्स।

मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी और पुलिस फोर्स।

पशुओं को खुला छोड़ने से परेशानी

स्थानीय लोगों ने एक अन्य समस्या का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, कॉलोनी क्षेत्र में कुछ डेयरी संचालकों द्वारा पशुओं को खुला छोड़ दिया जाता था। ये पशु अक्सर सेक्टर-2 में पहुंच जाते थे। लोगों का आरोप है कि कई बार गाय और भैंस घरों के बाहर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा चुकी हैं। इन समस्याओं को लेकर सेक्टरवासियों की ओर से प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गई थीं।

शिकायतों के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा। याचिका में आरोप लगाया गया कि तिरखा और रघुवीर कॉलोनी की ओर से सेक्टर-2 की तरफ आने वाले कुछ रास्ते अवैध रूप से बनाए गए हैं और इनके कारण सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है। कोर्ट के आदेश के बाद करीब तीन महीने पहले HSVP के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और दोनों कॉलोनियों की ओर से सेक्टर-2 में आने वाले रास्तों को ईंटों की दीवार बनाकर बंद कर दिया गया था।

यहां देखें फोटो…

एचएसवीपी डिपार्टमेंट द्वारा बनाई गई सीमेंटेड ब्लॉक वाली दीवार।

एचएसवीपी डिपार्टमेंट द्वारा बनाई गई सीमेंटेड ब्लॉक वाली दीवार।

एचएसवीपी डिपार्टमेंट द्वारा बनाई गई सीमेंटेड ब्लॉक वाली दीवार।

एचएसवीपी डिपार्टमेंट द्वारा बनाई गई सीमेंटेड ब्लॉक वाली दीवार।

एचएसवीपी डिपार्टमेंट द्वारा बनाई गई सीमेंटेड ब्लॉक वाली दीवार।

एचएसवीपी डिपार्टमेंट द्वारा बनाई गई सीमेंटेड ब्लॉक वाली दीवार।

सीमेंट के ब्लॉक की दीवार खड़ी की

इसके बाद कॉलोनी में बने कुछ मकानों की ओर से सेक्टर-2 की तरफ अवैध रूप से निकाले गए गेट और खिड़कियों के सामने भी सीमेंट के बड़े ब्लॉक लगाए गए थे। अब सोमवार शाम HSVP की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सड़क के एक ओर सीमेंट के ब्लॉक की दीवार खड़ी कर दी।

कार्रवाई के दौरान एसडीओ कमल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। HSVP के कनिष्ठ अभियंता योगेश ने बताया कि सड़क पर की गई यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब रघुवीर कॉलोनी और सेक्टर-2 के बीच रास्ते को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है।