Huma Qureshi: जब होनी होगी तब हो जाएगी... हुमा कुरैशी ने शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी
Huma Qureshi Reaction on Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने करियर में शानदार रोल्स किए हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस में से एक माना जाता है. इसके पीछे की वजह है एक्ट्रेस की डेडिकेशन और रोल्स को लेकर उनकी एडॉप्टिबिलिटी. गैंग्स ऑफ वासेपुर में हुमा कुरैशी ने ग्रे शेड का रोल प्ले किया. लीला सीरीज में वे बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं. वहीं दूसरी तरफ महारानी सीरीज में उन्होंने एक गहरी लेयर वाला पॉलिटिकल रोल प्ले किया.
इन सभी रोल्स के जरिए एक्ट्रेस ने खुद को पूरी तरह से जस्टिफाई किया. जहां प्रोफेशनल लाइफ में हुमा कुरैशी अपग्रेड होती गईं वहीं दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ में उन्होंने सिंगल रहना चुना. अभी तक एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में सिंगल हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हुमा कुरैशी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की हैं. उन्होंने शादी के सवाल पर रिएक्ट किया है.
शादी पर क्या है हुमा कुरैशी के विचार?
शादी के सवाल पर जवाब देते हुए हुमा कुरैशी ने कहा- ‘आपका और मेरी मां का एक ही सवाल है. इस बात का तो मेरे पास कोई जवाब नहीं है कि मेरी शादी कब होने वाली है. शादी जब होनी होगी तब हो जाएगी. मेरे पास करने के लिए बहुत सारा काम है. ये साल बहुत बिजी है और मौजूदा समय में मैं बस अपने काम पर फोकस कर रही हूं.’
हुमा कुरैशी की बात करें तो वे 40 साल की हो चुकी हैं साथ ही पिछले 14 सालों से वे फिल्म जगत का हिस्सा रही हैं. लेकिन इसके बाद भी हुमा कुरैशी का नाम विरले ही किसी एक्टर के साथ जुड़ा है. लेकिन पिछले कुछ समय से उनका नाम एक्टिंग कोच रचित सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है. ऐसी अफवाहें थीं कि एक्ट्रेस शादी कर सकती हैं. अब हुमा ने इसपर रिएक्ट कर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है.
ये भी पढ़ें- Malamaal Weekly 2 Update: मालामाल वीकली 2 में रवीना टंडन-परिणीति चोपड़ा की हुई एंट्री, सीक्वल पर मिला नया अपडेट
किन फिल्मों का हिस्सा हैं हुमा कुरैशी?
हुमा कुरैशी की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की सफल वेब सीरीज महारानी को लेकर नया अपडेट आया है. इस सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी गई है और इसके जरिए एक बार फिर से हुमा कुरैशी शो में अपने किरदार रानी भारती के रोल में नजर आएंगी. ऐसा माना जा रहा है कि 2027 की शुरुआत में इस सीरीज की स्ट्रीमिंग शुरू कर दी जाएगी. इसके अलावा वे साउथ सुपरस्टार यश की कन्नड़ फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी. वहीं दूसरी तरफ वे पूजा मेरी जान और गुलाबी जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More