टेस्टिंग के दौरान दिखी नई Hyundai Creta, मिलेगा हाइब्रिड इंजन और 25 KM+ का माइलेज! कब होगी लॉन्च?

Sep 07, 2026 02:21 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

देश की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक Hyundai Creta अब बिल्कुल नए और हाई-टेक अवतार में आने की तैयारी कर रही है। कोडनेम SX3 वाली इस नेक्स्ट-जनरेशन क्रेटा को यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

new hyundai creta spotted testing major changes including hybrid engine expected

हुंडई क्रेटा

Hyundai Creta EV

केवल

₹23,600/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला अब और दिलचस्प होने जा रहा है। देश की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक, हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) अब बिल्कुल नए और हाई-टेक अवतार में आने की तैयारी कर रही है। कोडनेम SX3 वाली इस नेक्स्ट-जनरेशन क्रेटा को यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यहां से इसकी नई लुक और फीचर्स की पहली झलक सामने आई है। नई क्रेटा न सिर्फ साइज में पहले से थोड़ी बड़ी और मस्कुलर होगी, बल्कि इसमें पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है। लाइव मिंट के अनुसार, भारतीय मार्केट में यह नया मॉडल 2027 की शुरुआत में दस्तक दे सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Hyundai Creta

₹ 10.91 - 20.11 लाख

MG Hector Plus

₹ 17.49 - 19.69 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

बाहर से कुछ ऐसी दिखेगी नई क्रेटा

डिजाइन और लुक के मामले में नई क्रेटा पहले से काफी ज्यादा शार्प और स्पोर्टी नजर आ रही है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में हुंडई की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज की छाप साफ दिखाई देती है। इसमें स्लिम LED DRLs, स्प्लिट हेडलाइट्स और एक बड़ी, आकर्षक ग्रिल दी गई है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें चौड़े व्हील आर्चेस, पैनी शोल्डर लाइन्स और एक नया रूफलाइन दिया गया है। वहीं, पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैंप्स के साथ नया टेलगेट और री-डिजाइन किया गया बंपर देखने को मिलेगा।

मिल सकता है हाइब्रिड पावरट्रेन

परफॉर्मेंस और इंजन के मोर्चे पर सबसे बड़ा बदलाव हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के रूप में देखने को मिल सकता है। नई क्रेटा में मौजूदा 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन बने रहेंगे। सबसे खास बात यह है कि इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पर बेस्ड एक नया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन जोड़ा जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक के साथ आएगा। इससे गाड़ी का माइलेज 25 किमी प्रति लीटर से भी ज्यादा हो सकता है।

इंटीरियर पूरी तरह से री-डिजाइन

केबिन और फीचर्स की बात करें तो नई क्रेटा का इंटीरियर पूरी तरह से री-डिजाइन किया जाएगा। इसमें हुंडई का नया Pleos टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। यह ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स और AI-बेस्ड वॉइस असिस्टेंस को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए इसमें एडवांस लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) पैकेज दिया जाएगा। यानी यह कार न सिर्फ चलाने में मजेदार होगी, बल्कि सेफ्टी के मामले में भी काफी हाई-टेक रहने वाली है।

कब होगी लॉन्च?

भारतीय मार्केट में नेक्स्ट-जनरेशन हुंडई क्रेटा को संभवतः भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 के दौरान पेश किया जा सकता है। वहीं, साल 2027 की पहली छमाही में इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख से 21.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इस नई क्रेटा का सीधा मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और टाटा सिरिएरा जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से लॉन्च डेट और ऑफिशियल फीचर्स का अंतिम ऐलान होना अभी बाकी है।