नई Hyundai Creta बनेगी सेगमेंट की सबसे दमदार SUV, मिल सकते हैं ये तीन धाकड़ फीचर

Jul 27, 2026 08:36 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

अगर आप भी क्रेटा फैन हैं और इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब कंपनी इसका नया जनरेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यहां आपको उन तीन फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो हमें नई जेनरेशन क्रेटा में देखने को मिल सकते हैं।

Hyundai Creta

हुंडई क्रेटा

Hyundai Creta

केवल

₹14,265/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

हुंडई क्रेटा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUVs में से एक है। ऐसे में अगर आप भी क्रेटा फैन हैं और इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब कंपनी इसका नया जनरेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई क्रेटा सिर्फ नए प्लेटफॉर्म और नए पावरट्रेन के साथ ही नहीं, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आएगी। यहां आपको उन तीन फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो हमें नई जेनरेशन क्रेटा में देखने को मिल सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.82 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

मिलेगा और ज्यादा एडवांस ADAS

मौजूदा क्रेटा में Level-2 ADAS के तहत 20 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। मोटर ऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार नई जनरेशन मॉडल में इससे भी ज्यादा एडवांस Level 2+ ADAS सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिसे नई किआ सेल्टॉस में भी देखा जा चुका है। इसमें टोटल 28 ड्राइवर असिस्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं। इनमें नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, फ्रंटल कोलिजन वार्निंग, जंक्शन क्रॉसिंग असिस्ट के साथ कई और मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स शामिल हो सकते हैं, जिससे ड्राइविंग पहले से ज्यादा सेफ और आसान होगी।

Hyundai Creta

Mahindra Marazzo

MG Hector Plus

नया PLEOS इन्फोटेनमेंट सिस्टम

नई क्रेटा के केबिन में सबसे बड़ा बदलाव इसके नए PLEOS इन्फोटेनमेंट सिस्टम के रूप में देखने को मिल सकता है। हुंडई इस सिस्टम को अपने कुछ इंटरनेशनल मॉडलों में पहले ही ऑफर कर चुकी है। माना जा रहा है कि नई क्रेटा में 15 इंच से भी बड़ी टचस्क्रीन दी जा सकती है। यह सिस्टम ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स को सपोर्ट करेगा, जिससे फ्यूचर में नए फीचर्स आसानी से ऐड जा सकेंगे।

खास बात यह है कि OTA अपडेट सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर सस्पेंशन जैसी कुछ मैकेनिकल सेटिंग्स को भी अपडेट किया जा सकेगा। इसके अलावा मौजूदा मॉडल में मिलने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी नए और स्लिम डिस्प्ले से बदला जा सकता है। इसमें ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी डिस्प्ले होगी, जबकि ज्यादातर कंट्रोल और सेटिंग्स इन्फोटेनमेंट स्क्रीन के जरिए ऑपरेट किए जा सकेंगे।

HUD और वायरलेस फोन कनेक्टिविटी

मौजूदा क्रेटा के टॉप वेरिएंट में अभी भी Head-Up Display (HUD) और बिल्ट-इन वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर नहीं मिलते। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए अलग से एडॉप्टर का इस्तेमाल करना पड़ता है। नई जनरेशन क्रेटा में यह कमी दूर हो सकती है। उम्मीद है कि किआ सेल्टॉस की तरह इसमें भी HUD और वायरलेस Android Auto के साथ Apple CarPlay दिया जाएगा। साथ ही वायरलेस फोन कनेक्टिविटी को अधिकतर वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड फीचर बनाया जा सकता है।