Hyundai की इस नई SUV में मिल सकता है हाइब्रिड इंजन, डिजाइन और फीचर भी बेहद प्रीमियम

Aug 23, 2026 04:55 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

नई टूसॉन में अपडेटेड 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो भारत में मौजूद ट्रेडिशनल पेट्रोल और डीजल एसयूवी के मुकाबले बेहतर माइलेज का ऑप्शन दे सकता है। आइए जानते हैं डीटेल।

Hyundai Tucson

हुंडई टूसॉन

Hyundai Inster

केवल

₹15,700/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

हुंडई ने अपनी 5th जेनरेशन Tucson को साउथ कोरिया में अनवील कर दिया है। कंपनी ने अभी भारत में इसके लॉन्च के बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन नई टूसॉन के भारत में आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर यह एसयूवी भारत आती है, तो इसका सबसे बड़ा बदलाव इसके पावरट्रेन में देखने को मिल सकता है। नई टूसॉन में अपडेटेड 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो भारत में मौजूद ट्रेडिशनल पेट्रोल और डीजल एसयूवी के मुकाबले बेहतर माइलेज का ऑप्शन दे सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

पहले से ज्यादा बड़ी और बॉक्सी डिजाइन

नई टूसॉन को मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग डिजाइन दिया गया है। हुंडई ने एसयूवी को ज्यादा बॉक्सी और अपराइट प्रोफाइल दिया है, जिससे यह पहले से ज्यादा रगेड और प्रीमियम नजर आती है। इसका आकार भी बढ़ा है, जिसका फायदा केबिन स्पेस में देखने को मिलेगा। हुंडई की मानें, तो सेकेंड रो में हेडरूम 29mm बढ़ा है, जबकि पीछे के दरवाजे अब 83 डिग्री तक खुल सकते हैं। इससे खासकर बुजुर्ग लोगों के लिए पीछे बैठना और उतरना आसान होगा।

Hyundai Inster

Kia Syros EV

Citroen eC3X

Tata Nexon EV

Mahindra 3XO EV

MG Windsor EV

पूरी तरह बदला इंटीरियर

केबिन में भी नई टूसॉन को बड़ा अपडेट मिला है। इसमें हुंडई का Pleos इन्फोटेनमेंट सिस्टम चलाने वाली बड़ी पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड सेंट्रल टचस्क्रीन दी गई है। इसके साथ स्लिम डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। फ्लोटिंग सेंटर कंसोल के नीचे एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस बनाया गया है। इसके अलावा एम्बिएंट लाइटिंग और ड्यूल वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसे फीचर्स केबिन को ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।

हाइब्रिड इंजन हो सकता है सबसे बड़ा आकर्षण

हुंडई ने अभी नई टूसॉन के पूरे पावरट्रेन की जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, अपडेटेड 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन इसके मेन ग्लोबल पावरट्रेन में शामिल हो सकता है। कुछ बाजारों में पेट्रोल और प्लग-इन हाइब्रिड ऑप्शन भी जारी रहने की उम्मीद है। अगर हुंडई भारत में टूसॉन को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लाती है, तो यह कंपनी के लिए काफी अहम कदम होगा। खासकर शहरों में ट्रैफिक के दौरान हाइब्रिड सिस्टम बेहतर एफिशिएंसी दे सकता है, जबकि पेट्रोल इंजन लंबी दूरी के सफर में ज्यादा सुविधा देगा। हालांकि, इंडिया-स्पेक टूसॉन के पावर आउटपुट, बैटरी कैपेसिटी और माइलेज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

भारत में हाइब्रिड स्ट्रैटिजी का हिस्सा बन सकती है टूसॉन

नई टूसॉन में बड़ी टचस्क्रीन, नए कनेक्टेड-कार फीचर्स और पूरी तरह बदले केबिन के साथ टेक्नोलॉजी में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हुंडई की नई एसयूवी को देखते हुए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS पर भी फोकस जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, भारत आने पर इनमें से कितने फीचर्स दिए जाएंगे यह हुंडई के लोकल मॉडल को लेकर फैसले पर निर्भर करेगा। हुंडई भारत में नेक्स्ट जनरेशन क्रेटा समेत अपने कई मॉडलों में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में नई टूसॉन में भी हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल करना कंपनी की बड़ी स्ट्रैटिजी का हिस्सा हो सकता है। इससे टूसॉन को पेट्रोल और डीजल SUVs के बीच एक ज्यादा एफिशिएंट ऑप्शन के तौर पर लाया जा सकेगा।