नेपाल बाढ़ LIVE: सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू
12:58 PM, 28-Aug-2026
त्रिशूली इलाके के ड्रोन फुटेज सामने आए
अचानक आई बाढ़ से प्रभावित त्रिशूली इलाके के ड्रोन फुटेज सामने आए है। एक और बाढ़ के खतरे को देखते हुए इस इलाके को फिर से खाली कराया जा रहा है। त्रिशूली से रासुका तक सड़क निर्माण का काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और सभी जेसीबी मशीनों को सुरक्षित जगहों पर हटा लिया गया है।
#WATCH | Nepal: Drone visuals from the flash flood-affected Trishuli area. The area is being evacuated again amid the threat of another flood. Road construction work from Trishuli to Rasuka has been temporarily halted, with all JCB machines recalled and moved to safe locations. pic.twitter.com/TgM3Ha8qMD
— ANI (@ANI) August 28, 2026
12:43 PM, 28-Aug-2026
सेना ने सुरंग में फंसे लोगों को बचने के लिए अभियान तेज किया
रासुवा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में बाढ़ के कारण फंसे लोगों को निकालने के लिए नेपाली सेना ने सुबह से ही बचाव अभियान तेज कर दिया है। मुश्किल इलाके और खतरनाक हालात के बावजूद, सेना की बचाव टीम ने अब तक सुरंग से दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सुरंग के अंदर अभी कितने लोग फंसे हैं, इसका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है और उन्हें बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
12:41 PM, 28-Aug-2026
बाढ़ से बचे तमिलनाडु के 21 लोग काठमांडू पहुंचे
विदेश मंत्रालय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाए गए तमिलनाडु के 21 लोग काठमांडू पहुंच गए हैं। भारत के वापस लौटने से पहले, नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने उनका हाल-चाल जाना। यह संकट 26 अगस्त को तिब्बत-नेपाल सीमा पर आई भयानक अचानक बाढ़ के कारण पैदा हुआ। इस बाढ़ में पानी, गाद और बड़े-बड़े पत्थर तेजी से बहते हुए भोटे कोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों में फैल गए, जिससे भारी तबाही हुई।
11:41 AM, 28-Aug-2026
तबाही का आकलन करने नुवाकोट पहुंची यूनिसेफ की टीम
बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत का काम जोर-शोर से चल रहा है। यूनिसेफ के के प्रतिनिधि नुवाकोट पहुंच गए हैं ताकि मानवीय स्थिति का जायजा ले सकें और विस्थापित लोगों को जरूरी मदद पहुंचा सकें। मौके पर स्थिति का जायजा लेने के दौरान, यूनिसेफ के एक सदस्य ने समाचार एजेंसी एएनआई को राहत कार्यों के बारे में बताते हुए कहा, 'हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। हम नेपाल सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'
11:34 AM, 28-Aug-2026
नेपाल बाढ़ के बाद तेलंगाना के 22 लोग लापता, सरकार तलाश में जुटी
तेलंगाना सरकार राज्य के उन 22 लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिनके बारे में नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 26 अगस्त को नई दिल्ली के तेलंगाना भवन में शुरू की गई हेल्पलाइन पर अब तक परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से जानकारी और मदद के लिए 80-100 कॉल आ चुके हैं। मिली जानकारी की शुरुआती जांच और पुष्टि के बाद, आगे की कार्रवाई और तालमेल के लिए 23 लोगों से जुड़े 20 मामलों की पहचान की गई है। एक विज्ञप्ति के अनुसार, इन 23 लोगों में से छह तेलंगाना के हैं और 17 तेलंगाना मूल के एनआरआई हैं।
10:18 AM, 28-Aug-2026
ममदानी ने नेपाल बाढ़ से प्रभावित भारतीयों के प्रति एकजुटता जताई
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान मम्दानी ने तिब्बती भाषा में लिखे एक संदेश में नेपाल-चीन सीमा पर आई भयानक बाढ़ से प्रभावित भारत के लोगों के प्रति एकजुटता जाहिर की है। मम्दानी ने एक्स पर तिब्बती भाषा में लिखी एक पोस्ट में कहा, 'आज सुबह न्यूयॉर्क शहर के कई निवासियों को अपने मूल देशों से दुखद समाचार मिला। भारत और तिब्बत के बीच सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ आई है, जिससे सैकड़ों लोगों की जान चली गई है, जो लोग अभी तक सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच पाए हैं, वे अभी भी बचने का रास्ता तलाश रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
09:26 AM, 28-Aug-2026
नेपाल बाढ़- अब तक 469 की मौत, 1545 लापता
नेपाल पुलिस ने बताया कि नेपाल के रसुवा जिले में आई भयानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई, वहीं, 1,545 लोग घायल हुए और उन्हें बचाया गया। चितवन जिले में सबसे ज्यादा मौतें हुईं, जहां 178 शव बरामद किए गए। इसके बाद एनपी ईस्ट में 110, गोरखा में 44, नुवाकोट में 37, धाडिंग में 33, तनहुन में 28, एनपी वेस्ट में 27 और रसुवा में 12 मौतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने रसुवा से 644, नुवाकोट से 898 और धाडिंग से तीन लोगों को बचाया है।
08:23 AM, 28-Aug-2026
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने क्या कहा?
नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'यह बहुत चिंताजनक स्थिति है और जलवायु परिवर्तन का नतीजा है। ग्लोबल लेवल पर भी जलवायु परिवर्तन पर चर्चा हो रही है। इंसानियत को इस तरह के खतरों में धकेला जा रहा है।'
08:21 AM, 28-Aug-2026
पत्नी और बेटी के लापता होने पर एक शख्स ने क्या कहा?
नेपाल में आई बाढ़ में अपनी पत्नी और बेटी के लापता होने पर शशिधरन श्रीधरन ने कहा, 'मेरी पत्नी और मेरी 14 साल की बेटी उन कई तीर्थयात्रियों में शामिल थीं जो माउंट कैलाश की यात्रा पर गए थे। हम बेसब्री से उनके बारे में किसी अच्छी खबर का इंतजार कर रहे हैं। हमारी उनसे आखिरी बार 26 अगस्त को बात हुई थी। मुझे उम्मीद है कि वे और बाकी सभी तीर्थयात्री सुरक्षित होंगे।'
08:14 AM, 28-Aug-2026
नेपाल बाढ़ पर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने क्या कहा?
नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा,'भारतीय, नेपाली और दूसरे देशों के नागरिकों समेत कई लोग लापता हैं। तबाही बहुत ज्यादा है। मैं भी भारतीय संगठनों और संस्थाओं से संपर्क करूंगा ताकि यह पक्का किया जा सके कि नेपाल तक मदद पहुंचे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने संवेदना जताई और मदद की पेशकश की। वे बहुत दयालु नेता हैं। हम नेपाल के साथ मजबूती से खड़े हैं।