जयपुर महिला जेल की डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड: कैदियों से वसूली करती थीं; एक IAS और दो RPS पर भी एक्शन, डॉक्टर बर्खास्त - Jaipur News
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गड़बड़ियों में शामिल और ड्यूटी में लापरवाही करने पर महिला जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट सरोज विश्नोई को सस्पेंड कर दिया। वहीं दो RPS के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मंजूरी दी है। सीएम ने एक आईएएस अफसर के खिलाफ एक्शन लेने की भी
.
सीएम ने कानून-व्यवस्था पर बैठक के अगले ही दिन मंगलवार को पुलिस अफसरों के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद कार्रवाई को मंजूरी दी है।
जयपुर की महिला बंदी सुधार गृह की डिप्टी सुपरिटेंडेंट सरोज विश्नोई को सस्पेंड कर मुख्यालय जयपुर से भरतपुर किया गया है। सरोज विश्नोई के खिलाफ शिकायतें मिली थीं कि वे एक महिला कैदी को अपने साथ रखती थीं। महिला बंदी का दफ्तर के कामों में कर्मचारियों की तरह हस्तक्षेप था। सरोज विश्नोई पर पैसे लेकर बंदियों को नियम विरूद्ध सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की भी शिकायतें थीं।
जोधपुर के साइबर क्राइम एसीपी देरावर सिंह के खिलाफ विभागीय एक्शन
मुख्यमंत्री ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में साइबर क्राइम के एसीपी देरावर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मंजूरी दी है। देरावर सिंह को 16 सीसी की चार्जशीट देने की मंजूरी दी है।
देरावर सिंह ने डीग के कामां थाने में इंस्पेक्टर रहते हुए हत्या के एक मामले में आठ में से केवल एक आरोपी को जांच में दोषी मानते हुए सात दोषियों को बचाने का प्रयास किया था। इस मामले की शिकायत हुई। देरावर सिंह की भूमिका पाए जाने पर अब सीएम ने सख्ती दिखााते हुए एक्शन लिया है।

आरपीएस लाभुराम विश्नोई के खिलाफ भी एक्शन हुआ।
आरपीएस लाभुराम बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने आरपीएस लाभुराम विश्नोई के खिलाफ आरोपों को प्रमाणित मानते हुए विभागीय जांच रिपोर्ट को मंजूरी दी है। लाभुराम विश्नोई ने सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में बनास नदी में बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अवैध खनन और अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की थी।
इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने के हालात पैदा हो गए थे। खुद सहित पुलिस जाब्ते की जान को जोखिम में डाला। साथ ही, कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के साथ कोई समन्वय भी नहीं किया।
सीएम की आईएएस के खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने बेशकीमती सरकारी जमीन को नीलामी की जगह मनमाने तरीके से आवंटित करने के मामले में एक आईएएस के खिलाफ एक्शन लेने की मंजूरी दी है। आईएएस के खिलाफ ऑल इंडिया सर्विस रूल्स के नियम 8 में अनुशासनात्मक कार्रवाई की मंजूरी दी है। आईएएस के नाम का खुलासा नहीं किया है।
सीएम ने दहेज उत्पीड़न के मामले में एक मेडिकल ऑफिसर के पद पर काम कर रहे डॉक्टर को नौकरी से बर्खास्त करने की मंजूरी दी है। 2 मामलों में अफसरों के सालाना इंक्रीमेंट रोकने, एक रिटायर्ड वेटरनरी अफसर की 20 फीसदी पेंशन हमेशा के लिए रोकने का फैसला किया है। सीसीए नियम 34 में रिव्यू के 5 मामलों में अफसरों की याचिकाओं को खारिज कर कार्रवाई को बरकरार रखा है।
रिश्वत के आरोपी एक डीएसपी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। भीलवाड़ा के तत्कालीन सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी, राकेश खोईवाल के खिलाफ सीसीए नियम 16 के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी दी है।
……
ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने अफसरों को जमकर फटकारा: कहा- प्रदेश में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर हुआ तो IG-SP जिम्मेदार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अपराध कंट्रोल को लेकर 13 जुलाई को हुई बैठक में पुलिस अधिकारियों को खूब फटकार लगाई। सीएम ने पुलिस अफसरों को चेतावनी दी कि अब किसी जिले में अपराध हुआ तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित आईजी और एसपी की मानी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…