IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस ने जारी किया कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स भर्ती का शॉर्ट नोटिस, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

एजुकेशन

  • Authored by: वर्षा कुशवाहा
  • Updated Jul 27, 2026, 08:34 PM IST

IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन द्वारा कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स भर्ती को लेकर एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, अगस्त की शुरुआत के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Image

IBPS Clerk Recruitment 2026 (Photo - AI)

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) यानी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कब से शुरू होंगे आवेदन

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन द्वारा कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 21 अगस्त 2026 तक का समय है। बता दें कि यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और आधिकारिक पोर्टल के जरिए ही संपन्न कर पाएंगे।

विस्तृत अधिसूचना का इंतजार

आईबीपीएस ने अभी केवल शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें राज्यवार, बैंकवार और श्रेणीवार रिक्तियों का पूरा ब्योरा, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की सटीक शर्तें, परीक्षा पैटर्न, विस्तृत सिलेबस और वेतनमान, आरक्षण नीति, दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई होगी।

क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया

कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स पद पर अभ्यर्थियों का चयन तीन प्रमुख चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस परीक्षा और प्रोविजनल अलॉटमेंट शामिल है।

प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा: यह केवल मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग प्राप्त करने का चरण है।

मुख्य ऑनलाइन परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार होगी।

प्रोविजनल अलॉटमेंट: मेरिट लिस्ट के आधार पर सफल उम्मीदवारों को बैंकों का आवंटन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

स्टेप 1 - आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - CRP CSA-XVI रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और नया यूजर रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 3 - प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 4 - मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5 - निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक कॉपी प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन से पहले आवश्यक सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें ताकि आपको रजिस्ट्रेशन के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article