पाकिस्तान में जन्मे खिलाड़ी पर ICC का कड़ा एक्शन, बैन कर दिखाया घर का रास्ता, बड़ा कारण आया सामने
Published: Thursday, August 27, 2026, 18:00 [IST]
मैच फिक्सिंग और डोपिंग जैसे मामलों में आईसीसी काफी सख्त है। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्लेयर्स को बैन करने में देरी नहीं की जाती है। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है। पाकिस्तान में जन्मे एक खिलाड़ी के ऊपर आईसीसी की गाज गिरी है।
संयुक्त अरब अमीरात के क्रिकेटर आसिफ खान को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, वह पाकिस्तान से जाकर वहां खेलने लगे थे। आईसीसी ने बुधवार को बताया कि बल्लेबाज ने प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 15 महीने की पाबंदी स्वीकार कर ली है।
आसिफ के सैंपल में मेस्टेरोलोन के मेटाबोलाइट की मौजूदगी मिली थी।आसिफ का डोप टेस्ट 8 सितंबर 2025 को एक आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन टेस्ट के दौरान किया गया था। इसके बाद उन्होंने आईसीसी एंटी डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 के उल्लंघन को स्वीकार किया। यह मामला वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) और आईसीसी के साथ हुए केस रिजॉल्यूशन एग्रीमेंट के जरिए सुलझाया गया है।
खास बात यह है कि आसिफ की सजा को 8 सितंबर 2025 से ही लागू माना गया है। 15 महीने की यह अवधि 7 दिसंबर 2026 तक चलेगी। हालांकि उन्हें 8 अक्टूबर 2026 से टीम के साथ ट्रेनिंग करने या किसी आईसीसी सदस्य संगठन की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी लेकिन प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी 8 दिसंबर 2026 से ही कर सकेंगे।
इस बैन का असर आसिफ के पिछले प्रदर्शन पर भी पड़ा है। 8 सितंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक, यानी उनकी प्रोविजनल सस्पेंशन शुरू होने से पहले के व्यक्तिगत नतीजों को आईसीसी ने अयोग्य घोषित कर दिया है। इसके साथ उस अवधि में हासिल किए गए मेडल, अंक, पुरस्कार राशि और अन्य पुरस्कारों पर भी कार्रवाई होगी।
36 वर्षीय आसिफ खान ने 2022 में यूएई के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। वह अब तक टीम के लिए 38 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे में यह प्रतिबंध यूएई क्रिकेट के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। केस रिजॉल्यूशन एग्रीमेंट के तहत आसिफ के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार भी नहीं है। यानी अब उनकी वापसी की तारीख तय है और वह 8 दिसंबर 2026 से ही दोबारा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल पाएंगे।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range