ICC टेस्ट रैंकिंग में गिल को घाटा, भारत की नाक में दम करने वाले की आई मौज; रॉबिन्सन की टॉप 5 में एंट्री
Sep 02, 2026 03:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Latest ICC Test Rankings: भारत के कप्तान शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। इंग्लिश पेसर ओली रॉबिन्सन टॉप 5 में आ गए हैं। श्रीलंका के सोनल दिनुषा को फायदा हुआ है।

शुभमन गिल, सोनल दिनुषा और ओली ओली रॉबिन्सन
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टेस्ट खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। शुभमन गिल और जो रूट को बल्लेबाजों की सूची में घाटा झेलना पड़ा है। भारत के कप्तान गिल दो स्थान लुढ़ककर नौवें पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 709 रेटिंग अंक हैं। गिल ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अर्धशतक जमाया था, जो ड्रॉ रहा। इंग्लैंड के कप्तान रूट (820) एक स्थान नीचे तीसरे पर आ गए हैं। उन्होंने लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ चार और 24 रन बनाए थे। यह मैच इंग्लैंड ने 194 से जीता और सीरीज में अजेय बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (840) दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
सोनल दिनुशा की आई मौज
भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत (709) सातवें पायदान पर बरकरार हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक (856) नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के दाएं हाथ के बल्लेबाज कामिंडू मेंडिस कोलंबो टेस्ट में दूसरी पारी में लगातार अर्धशतक बनाने के बाद दो स्थान चढ़कर 10वें स्थान पर आ गए। टॉप 10 के बाहर पाकिस्तान के सऊद शकील (15 स्थान चढ़कर 18वें पर) को भी फायदा हुआ है। भारत की नाक में दम करने वाले श्रीलंका के खिलाड़ी सोनल दिनुषा की मौज आ गई है। वह 29 स्थान की छलांग लगाकर 25वें पर चले गए हैं। दिनुषा ने दूसरे टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाया था और भारत की जीत की उम्मीदों पर फेरा। भारत के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल पांच स्थान चढ़कर 54वें पर आए।
रॉबिन्सन ने टॉप 5 में मारी एंट्री
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को लॉर्ड्स टेस्ट (35 रन देकर आठ विकेट) में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्हें टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में छह स्थान का फायदा हुआ है। वह (831 अंक) अब पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। रॉबिन्सन ने लॉर्ड्स के अलावा हेडिंग्ल टेस्ट में भी आठ विकेट लिए थे। वह लगातार दो बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उनकी जुलाई 2023 के बाद पहली बार टॉप 5 में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज हैं। उनके 872 अंक हैं। स्टार्क ने पिछले महीने जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर बादशाहत हासिल की थी। बुमराह (853) अब एक स्थान और नीचे तीसरे पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के मैट हैनरी (861) दूसरे पायदान पर आए गए हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो कोलंबो टेस्ट में चार विकेट लेने के बाद चार पायदान चढ़कर 11वें नंबर पर आ गए हैं। इंग्लैंड के जोश टंग चार पायदान ऊपर संयुक्त रूप से 13वें नंबर पर आ गए। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास 10 पायदान चढ़कर संयुक्त रूप से 15वें नंबर पर पहुंचे गए।
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय