ICMAI ने जारी किया जून सेशन 2026 इंटरमीडिएट और फाइनल का रिजल्ट, आसान स्टेप में ऐसे करें चेक

Image

ICMAI June Result 2026

ICMAI June Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) जून सत्र 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। नई सिलेबस के तहत आयोजित की गई इंटरमीडिएट और फाइनल सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट eicmai.in पर जाकर अपने परीक्षा के परिणाम चेक कर सकते हैं।

कितने अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा?

ICMAI द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, जून सत्र में कुल 7,885 अभ्यर्थियों ने इंटरमीडिएट कोर्स और 4,220 अभ्यर्थियों ने फाइनल कोर्स की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया है।

ICMAI CMA इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम एनालिसिस

ग्रुप-Iपरीक्षा में कुल 28,471 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 6,813 उत्तीर्ण हुए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 23.93% रहा
ग्रुप-IIकुल 17,488 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,358 सफल रहे। इसका पास प्रतिशत 30.64% दर्ज किया गया
दोनों ग्रुपकुल 10,897 अभ्यर्थियों ने दोनों ग्रुपों की परीक्षा एक साथ दी थी
1,397 अभ्यर्थी (12.82%) केवल एक ग्रुप ही पास कर सके
2,144 अभ्यर्थियों (19.68%) ने दोनों ग्रुप एक साथ पास करने में सफल हुए

ICMAI CMA फाइनल परीक्षा परिणाम एनालिसिस

ग्रुप-IIIकुल 10,474 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 3,165 उत्तीर्ण घोषित किए गए (पास प्रतिशत: 30.22%)।
ग्रुप-IVकुल 5,393 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 2,384 अभ्यर्थी पास हुए (पास प्रतिशत: 44.21%)।
702 उम्मीदवार (16.19%) केवल एक ग्रुप में उत्तीर्ण हुए।
1,430 उम्मीदवारों (32.97%) ने दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक पास कर लिए।

इन उम्मीदवारों ने की परीक्षा टॉप

ICMAI ने सिलेबस 2022 के तहत ऑल इंडिया स्तर पर टॉप-3 रैंक हासिल करने वाले मेधावी छात्रों के नामों की भी घोषणा भी की है। जो इस प्रकार है -

इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स
पहला स्थान (AIR 1)रौनक जैन (सूरत)
दूसरा स्थान (AIR 2)मोहित दास (विशाखापत्तनम)
तीसरा स्थान (AIR 3)कांतला प्रशांत रेड्डी (हैदराबाद)
फाइनल परीक्षा के टॉपर्स
पहला स्थान (AIR 1)मोक्षित वंशी कृष्णा मट्टुपल्ली (गुंटूर)
दूसरा स्थान (AIR 2)राहुल कैलाश भोईर (नवी मुंबई)
तीसरा स्थान (AIR 3)वन्नेमरेड्डी हेमंत (गुंटूर)

कैसे चेक करें ICMAI CMA जून रिजल्ट 2026?

स्टेप 1 - सीएमए जून 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ICMAI आधिकारिक वेबसाइट eicmai.in पर विजिट करें।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर बने लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर ICMAI CMA June 2026 Result का लिंक आएगा इस पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके डिस्प्ले "रिजल्ट बटन" पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो कर उम्मीदवार आसानी से अपने परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article