IGNOU Admission 2026: जुलाई सेशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई

IGNOU Admission 2026: जुलाई सेशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन विश्वविद्यालय

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सेशन में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर छात्रों को बड़ी राहत दी है. जो अभ्यर्थी अब तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब 16 अगस्त 2026 तक फॉर्म भरने का मौका है. यह फैसला उन छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो लचीले तरीके से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं. विश्वविद्यालय ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के कई कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रखी है.

विश्वविद्यालय अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में एडमिशन दे रहा है. छात्र बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, एमए, एमकॉम, एमबीए, एमसीए सहित कई लोकप्रिय कोर्सों में आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, हर कोर्स के लिए एलिजिबिलिटी अलग-अलग निर्धारित की गई है. इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित कोर्स की योग्यता और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर चेक कर लें.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

IGNOU में आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवार को ODL या ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए संबंधित IGNOU Samarth पोर्टल पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग किया जाएगा. OTP के माध्यम से वेरीफिकेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके अपनी पसंद का कोर्स चुनना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे. निर्धारित आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना जरूरी है.

जरूरी सलाह

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें. सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या अधिक ट्रैफिक के कारण किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में यूजी-पीजी स्पॉट एडमिशन का मौका, 4 अगस्त तक करें आवेदन

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button