IGNOU Mega Placement Drive 2026: 17-18 सितंबर को मेगा प्लेसमेंट, Axis Bank समेत इन कंपनियों में नौकरी का मौका - Haribhoomi
IGNOU के मौजूदा और पूर्व छात्र ले सकेंगे हिस्सा, बैंकिंग से लेकर ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, फिनटेक और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनियां होंगी शामिल; कुछ पदों पर ₹35 हजार तक सैलरी और इंसेंटिव का मौका।
IGNOU Mega Placement Drive 2026
- Published: 13 Sep 2026, 10:51 AM IST
- Last Updated: 13 Sep 2026, 10:51 AM IST
IGNOU Placement Drive 2026: नौकरी की तलाश कर रहे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए अच्छी खबर है। IGNOU का कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC) 17 और 18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है। इस ड्राइव में बैंकिंग, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स और HR समेत कई सेक्टर की कंपनियां उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर देंगी।
IGNOU Mega Placement Drive 2026: 17-18 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) का कैंपस प्लेसमेंट सेल 17 और 18 सितंबर को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगा। इस रोजगार मेले का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और Axis Bank Sales Academy (ASA) के सहयोग से किया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य दिल्ली-NCR में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसमें अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए IGNOU के मैदान गढ़ी कैंपस पहुंचना होगा।
कहां और कितने बजे होगा प्लेसमेंट?
मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन नई दिल्ली के मैदान गढ़ी स्थित IGNOU कैंपस के बी.आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
इस ड्राइव में IGNOU के वर्तमान छात्रों के साथ-साथ पूर्व छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं। यह प्लेसमेंट खास तौर पर BCom, BBA, MCom और BSc जैसे कोर्स से जुड़े ग्रेजुएट, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए उपयोगी है।
किन कंपनियों में मिल सकती है नौकरी?
प्लेसमेंट ड्राइव में अलग-अलग कंपनियों के कई पद शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कुछ प्रमुख अवसर इस प्रकार हैं-
Axis Bank: Voice Process में फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवारों को ₹25 हजार प्रति माह तक का पैकेज मिल सकता है।
Samsung: Sales Executive पद पर फ्रेशर्स को करीब ₹22 हजार और अनुभवी उम्मीदवारों को ₹25 हजार तक इन-हैंड सैलरी के साथ इंसेंटिव का मौका मिलेगा। iEnergizer: Air India Voice Process में एक साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹30 हजार CTC तक का अवसर है।
Cogent E-Services: Health Insurance Calling के पद पर उम्मीदवारों को ₹35 हजार तक सैलरी और इंसेंटिव मिल सकता है।
Tata Play Fiber: Customer Support पद पर फ्रेशर्स को ₹22 हजार और अनुभवी उम्मीदवारों को ₹26 हजार तक वेतन मिल सकता है।
Axis Bank में 200 से ज्यादा पदों पर मौका
17 सितंबर को Axis Bank के Learn-Earn-Grow Program के तहत Officer Sales के 200 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें उम्मीदवारों को Field Sales और Customer Acquisition से जुड़े काम की जिम्मेदारी दी जाएगी।
दिल्ली-NCR में उम्मीदवारों की पोस्टिंग उनके घर से करीब 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में करने की बात कही गई है। इस पद के लिए सालाना ₹2.3 लाख CTC है। इसके अलावा मेडिकल बेनिफिट्स और प्रदर्शन के आधार पर ₹5 हजार से ₹60 हजार तक इंसेंटिव मिलने का अवसर भी है।
प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
IGNOU मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए QR Code के जरिए Advance Registration करना होगा।
इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। इनमें-
- Updated Resume/CV की कई कॉपियां
- मूल सरकारी पहचान पत्र
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी
- अनुभव प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, यदि लागू हो शामिल हैं।
छात्रों के लिए रोजगार का अच्छा अवसर
IGNOU का यह मेगा प्लेसमेंट ड्राइव उन छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो पढ़ाई के साथ नौकरी या ग्रेजुएशन के बाद रोजगार की तलाश में हैं। खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर्स के साथ अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी अलग-अलग कंपनियों और पदों पर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।