वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए IIT दिल्ली का खास प्रोग्राम, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

करियर में आगे बढ़ने और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी स्किल्स मजबूत करने की चाह रखने वाले युवाओं और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने 7 महीने का Executive Program in Advanced Project Management शुरू किया है. यह प्रोग्राम IIT Delhi के Continuing Education Programme (CEP) के तहत संचालित होगा. इसकी खासियत यह है कि इसे ऑनलाइन लाइव सेशन के जरिए पूरा किया जा सकेगा. ऐसे में नौकरी करने वाले प्रोफेशनल्स भी अपने काम के साथ इस कोर्स को कर सकते हैं. प्रोग्राम में प्रोजेक्ट प्लानिंग से लेकर रिस्क मैनेजमेंट और डेटा एनालिटिक्स जैसी जरूरी स्किल्स सिखाई जाएंगी.

7 महीने में सीखेंगे प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की बारीकियां

IIT दिल्ली का यह प्रोग्राम 26 सितंबर 2026 से शुरू होकर 21 मार्च 2027 तक चलेगा. पूरी पढ़ाई ऑनलाइन लाइव क्लास के माध्यम से होगी. कोर्स के दौरान प्रोजेक्ट प्लानिंग, रिस्क मैनेजमेंट, बजट तैयार करना, Agile Methodology और आधुनिक Data Analytics जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी.

सिर्फ थ्योरी तक सीमित रहने के बजाय स्टूडेंट्स को केस स्टडी और प्रैक्टिकल एक्सरसाइज के जरिए भी ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे प्रतिभागियों को वास्तविक प्रोजेक्ट से जुड़ी परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी.

ग्रेजुएट और अनुभवी डिप्लोमा होल्डर भी एलिजिबल

इस कोर्स के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की होना जरूरी है. इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जिनके पास डिप्लोमा के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस है वो भी आवेदन कर सकते हैं. यह प्रोग्राम खास तौर पर मिड-लेवल मैनेजर्स, प्रोजेक्ट लीडर्स, एंटरप्रेन्योर और युवा ग्रेजुएट्स के लिए उपयोगी हो सकता है.

क्विज और कैपस्टोन प्रोजेक्ट से होगा मूल्यांकन

प्रोग्राम में प्रतिभागियों का मूल्यांकन Quiz, Assignments और Capstone Project के आधार पर किया जाएगा. निर्धारित Attendance और Evaluation Criteria पूरा करने वाले उम्मीदवारों को IIT दिल्ली की ओर से Executive Certificate दिया जाएगा.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार IIT दिल्ली के Continuing Education Programme Portal के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और अन्य मांगी गई जानकारी अपलोड करनी होगी. सीटें सीमित होने के कारण उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button