IIT Bombay CCTV: परीक्षा के दौरान साहिल वाकोडे के साथ क्या हुआ? VIDEO में दिखा पूरा घटनाक्रम
IIT Bombay Student CCTV: साहिल वाकोडे के परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में इनविजिलेटर से बातचीत, मोबाइल सौंपने और हॉल से बाहर जाने का घटनाक्रम दिख रहा है। मोबाइल और चैटजीपीटी इस्तेमाल के विवाद के बीच परिवार ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
IIT Bombay Student CCTV Viral: मुंबई के IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि परीक्षा के दौरान एक इनविजिलेटर उनके पास पहुंचता है और कुछ बातचीत के बाद उन्हें एक तरफ ले जाता है। यह वही परीक्षा थी, जिसके दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल का मामला सामने आया था। CCTV फुटेज में काली टी-शर्ट पहने साहिल सबसे आगे की सीट पर बैठे दिखाई देते हैं। कुछ देर बाद इनविजिलेटर प्रो. सूर्यनारायण डूला उनके पास आते हैं। बातचीत के दौरान साहिल थोड़ी देर के लिए अपनी सीट से उठते हैं और फिर वापस बैठ जाते हैं। इसके बाद वह अपना मोबाइल फोन इनविजिलेटर को सौंपते हैं।
Scroll to load tweet…
CCTV Video: परीक्षा के आखिरी 20 मिनट अहम
फुटेज में आगे साहिल और इनविजिलेटर के बीच बातचीत होती दिखती है। इसके बाद साहिल अपना सामान समेटते हैं और परीक्षा हॉल से बाहर निकल जाते हैं। जांच में अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि परीक्षा के आखिरी करीब 20 मिनट में वास्तव में क्या हुआ था। कुछ घंटे बाद साहिल अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए। वह IIT बॉम्बे में सेकंड ईयर के 22 वर्षीय छात्र थे।
ChatGPT Mobile Case: IIT Bombay ने क्या कहा?
साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे ने कहा था कि उन्हें परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। संस्थान के मुताबिक, उन्होंने जवाब पाने के लिए प्रश्न पत्र को ChatGPT पर अपलोड किया था। IIT बॉम्बे ने यह भी कहा था कि उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी।
Scroll to load tweet…
Sahil Wakode Case: परिवार ने लगाए भेदभाव के आरोप
साहिल के माता-पिता ने बाद में संस्थान में उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए। उनके पिता रवींद्र वाकोडे ने प्रो. डूला पर बेटे के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने प्रो. डूला का समर्थन किया। फोरम के प्रमुख प्रो. राजकुमार पंत ने कहा कि शिक्षक ने परीक्षा में गलत तरीका अपनाने की जानकारी संबंधित विभाग को दी थी।
IIT Bombay Professor पर कार्रवाई
IIT बॉम्बे ने प्रो. डूला को डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर के पद से हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें छुट्टी पर भी भेजा गया है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि साहिल के पिता की शिकायत के आधार पर कई लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।