IIT JAM 2027 के लिए 12 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, 14 फरवरी को होगा एग्जाम
IIT JAM 2027: IIT ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फाॅर मास्टर्स (JAM) 2027 में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर ने JAM 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. IIT खड़गपुर ने IIT JAM 2027 रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया है. पोर्टल पर जाकर इच्छुक कैंडिडेट्स 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. IIT JAM 2027 एग्जाम का आयोजन 14 फरवरी 2027 को प्रस्तावित है.
आइए, विस्तार से पूरा मामला समझते हैं. जानते हैं कि IIT JAM 2027 का शेड्यूल क्या है. जानते हैं कि IIT JAM का आयोजन क्यों किया जाता है. जानेंगे कि कैसे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से डाक्यूमेंट की जरूरत होगी.
IIT JAM 2027 का शेड्यूल यहां देखें
रजिस्ट्रेशन शुरू – 11 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख- 12 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तारीख – 14 फरवरी 2027
रिजल्ट जारी होने की तारीख- 18 मार्च 2027
14 फरवरी को दो शिफ्ट में होगा JAM 2027 एग्जाम
IIT JAM 2027 एग्जाम 14 फरवरी को प्रस्तावित है, जो दो शिफ्ट में आयोजित होगा. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी. कैंडिडेट्स एक या दो टेस्ट पेपर में शामिल हो सकते हैंं.
ऐसे कराएं JAM 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन
- IIT JAM की ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं.
- होम पेज पर मौजूद IIT JAM 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन की जानकारी भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें. फीस का पेमेंट करें.
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.
- भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
IIT JAM का आयाेजन क्यों होता है?
IIT JAM का आयोजन मुख्य तौर पर IITs की पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी कोर्सों में एडमिशन के लिए किया जाता है. मुख्य तौर पर IIT JAM से एमएससी, एमएससी (टेक.), एमएस (रिसर्च), एमएससी – एमटेक डबल डिग्री, ज्वाइंट एमएससी- पीएचडी, एमएससी पीएचडी डबल डिग्री जैसे कोर्सों में एडमिशन मिलता है. मौजूदा समय में यानी एकेडमिक सेशन 2027-28 में 23 IITs के 89 पोस्ट ग्रेजुएट्स कोर्सों में एडमिशन के लिए JAM 2027 का आयोजन किया जा रहा है.
कौन कर सकता है आवेदन
जिन भी कैंडिडेट्स ने अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी कर ली है या जो साल 2027 में अपनी क्वालिफाइंग डिग्री की अंतिम परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वह JAM 2027 में शामिल होने के पात्र हैं. वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
IIT JAM 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
IIT JAM 2027 रजिस्ट्रेशन के दौरान कैंडिडेट्स को कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है. आइए, जानते हैं कि कौन से डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है.
- 10वीं क्लास या SSC की मार्कशीट/सर्टिफिकेट.
- कैंडिडेट्स के चेहरे की पासपोर्ट साइज (3.5 cm चौड़ाई × 4.5 cm ऊंचाई) फोटो.
- एक सफेद कागज पर काले-गहरे नीले रंग के इंक पेन से हॉरिजॉन्टली साइन की स्कैन कॉपी.
- कैटेगरी के हिसाब से सर्टिफिकेट.
- शारीरिक रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों को एक वैलिड PwD सर्टिफिकेट (ऑप्शनल) और UDID कार्ड/
सात विषयों में होगी JAM 2027 परीक्षा
JAM 2027 में कुल सात विषयों के पेपर होंगे. इनमें जैव प्रौद्योगिकी, केमिस्ट्री, अर्थशास्त्र, भूविज्ञान, गणितीय सांख्यिकी, मैथ्स और फिजिक्स शामिल हैं. परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी.

मनोज भट्ट
पत्रकारिता में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.
Read More