ये है नेटफ्लिक्स की टॉप फिल्म ‘इधायम मुरली’ की कहानी, IMDb पर मिली है 7.5 की शानदार रेटिंग

Aug 15, 2026 07:33 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म इधायम मुरली की कहानी जानते हैं आप? एक के बाद एक ट्विस्ट से भरी ये फिल्म देशभर में सबसे ज्यादा देखी जा रही है। एक अनोखी कहानी जिसे फाहद फाजिल के कैमियो ने खास बना दिया है।

netflix film idhayam murli story read here

नेटफ्लिक्स की टॉप फिल्म ‘इधायम मुरली’ की कहानी

नेटफ्लिक्स पर एक तमिल फिल्म पिछले कुछ समय से ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म का नाम है इधायम मुरली। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्दगिर्द घूमती है जो जिंदगी पर अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाता। उसकी जिंदगी में कई बार प्यार आता है लेकिन वो हर बार देरी कर देता है। फिल्म जैस-जैसे आगे बढ़ती है नए ट्विस्ट इस कहानी को और ज्यादा मजेदार बना देते हैं। फिल्म में फाहद फाजिल का कैमियो जो फिल्म के एंड को और ज्यादा मजेदार बनता है। इस फिल्म को IMDb पर 7।5 की रेटिंग मिली है।

इधायम मुरली की कहानी

फिल्म की शुरुआत इधाया की मौजूदा जिंदगी से होती है। वो शादी करने वाला है। लेकिन उससे पहले वो जिससे सालों से प्यार करता था उसके सामने अपने प्यार का इजहार करने अमेरिका गया था। वहां से वापसी के दौरान फ्लाइट में उसकी मुलाकात सूर्या से होती है। बातचीत के दौरान इधाया और उसके दोस्त सूर्या को उनके बचपन की कहानी सुनाते हैं कि कैसे उन्हें लगता था कि सिर्फ किस करने से लड़की प्रेग्नेंट हो सकती है। इधाया बच्चा होता है और उसे उसकी टीचर किस कर लेती है। इधाया को लगता है कि वो उसकी टीचर प्रेग्नेंट हो गई है। इसके बाद दो महीने की छुट्टियां होती हैं और जब स्कूल खुलते हैं तो सच में टीचर प्रेग्नेंट होती है। इधाया अब अपनी टीचर की हर छोटी बड़ी बात का ध्यान रखता है। एक दिन उसे अपने घर पर ख्याल आता है कि टीचर तकलीफ में हैं। वो अपने दोस्तों के साथ आधी रात क टीचर के घर चला जाता है। उसे वहां पता चलता है कि टीचर तो सच में दर्द में हैं और उनके पति विदेश में हैं। वो और उसके दोस्त टीचर को हॉस्पिटल पहुंचाते हैं। इधाया फॉर्म पर खुद का नाम लिखकर खुद को पिता मान लेता है। इसके बाद टीचर गायब हो जाती है।

इधाया के प्यार की एंट्री

अब इधाया बढ़ा हो गया है। उसे स्पोर्ट्स ग्रैंड में एक लड़की सामंथा नजर आती है। वो उससे प्यार करने लगता है। लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि सामंथा की एक जुड़वा बहन संयुक्ता भी है। दोनों एक दूसरी जगह स्पोर्ट्स खेलने जाती हैं। इधाया को समझ नहीं आता है कि अपने प्यार का इजहार कैसे और किस्से करे। उसकी लाइफ से पहले प्यार को प्रोपोस करने का आप्शन भी खत्म हो जाता है। कहानी में आगे इधाया की जिंदगी में एक और लड़की अमुधा की एंट्री होती है। अमुधा पेशे से डॉक्टर होती है। कहानी में ऐसा लगता है कि इधाया इस बार अपने प्यार को जाने नहीं देगा। लेकिन इस बार दोनों के बीच कंफ्यूजन होती और रिश्ता खत्म हो जाता है।

इधाया और सामंथा की अनकही लव स्टोरी

अब इधाया के अंकल उसे अरेंज मैरिज के लिए मनाते हैं। लेकिन इस बीच उसे पता चलता है कि उसका दोस्त सचिन शादी कर रहा है। वो सचिन की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को लेने जाता है। उसे पता चलता है सचिन की होने वाली बीवी का कनेक्शन उसके पहले प्यार सामंथा से है। वो भी शादी में शामिल होती है। दोनों के बीच बातचीत होती है। इधाया के दोस्त उसे समझाते हैं कि इस बार उसे अपने प्यार का इजहार कर देना चाहिए। लेकिन इधाया इस बार भी मौका जाने देता है। और सामंथा अमेरिका चली जाती है। इधर इधाया, अदिति नाम की लड़की से शादी करने के लिए मान जाता है। वो दोनों मॉल में मिलने वाले होते हैं। तभी सालों बाद उसके सामने उसका दूसरा प्यार अमुधा आ जाती है। अमुधा बताती है कि वो कॉलेज के दिनों में उससे प्यार करती थी। लेकिन अब वो शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इधाया सोचता है कि काश उसने प्यार का इजहार कर दिया होता। अब वो तय करता है कि वो भी सामंथा को अपने प्यार का इजहार कर खुद को हल्का महसूस करवाना चाहता है।

इधाया करता है अपने प्यार का इजहार

वो अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करने के नाम पर अमेरिका जाता है। सामंथा के आगे प्यार का इजहार करने ही वाला होता है कि उसे पहले ही इधाया की सगाई और होने वाली शादी के बारे में पता चल जाता है। इधाया सब कुछ हार चुका होता है। अब वो वापस फ्लाइट से भारत जा रहा होता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात सूर्या से होती है। अब कहानी वापस ट्रैक पर आ जाती है। सूर्या को इधाया की कहानी सुनकर अच्छा लगता है। अब वो एयर पोर्ट से निकलता है तो इधाया और सब देखते हैं कि सूर्या को लेने उसकी पत्नी आई है। इधाया हैरान हो जाता है कि सूर्या की पत्नी कोई और नहीं बल्कि उनकी स्कूल की वही टीचर है। इधाया उन्हें वो किस वाली बात बताता है और सब खूब हंसते हैं।

एक हो जाते हैं इधाया और सामंथा

अब इधाया बिना मन के अदिति से शादी करता है। वहां सूर्या सामंथा को लेकर पहुंच जाता है। और शादी तोड़ने के लिए कहता है। सूर्या उसकी मदद करना चाहता है क्योंकि बचपन में अगर वो टीचर के घर नहीं पहुंचता तो डिलीवरी के दौरान कुछ भी गलत हो सकता था। शादी टूट जाती है लेकिन इधाया पहचान जाता है कि साथ आई लड़की सामंथा नहीं संयुक्ता है। सूर्या कहता है कि सामंथा अमेरिका में अपने स्पेस के काम में बिजी है। इसलिए शादी रुकवाने के लिए वो उनकी बहन संयुक्ता को ही ले आए। अंत में इधाया और सामंथा एक हो जाते हैं।

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।

एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें