IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन बनाएंगे बड़ा कीर्तिमान! इस साल दूसरी बार होगा ये कारनामा
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में ईशान किशन के पास बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका होगा. इसके लिए उन्हें सिर्फ 14 रनों की जरूरत है.
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में ईशान किशन के पास बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका होगा. इसके लिए उन्हें सिर्फ 14 रनों की जरूरत है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/01/ishan-kishan-2026-09-01-19-29-59.jpg)
Ishan Kishan
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होगा. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है. जबकि एक बार फिर उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को सौंपी गई है. टीम में बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन और ईशान किशन को मौका मिला है. इसकी पूरी संभावना है कि ईशान किशन को प्लेइंग 11 में भी जगह मिल सकती है. ऐसे में अगर ईशान अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही टी20 मैच में सिर्फ 14 रन बना देते हैं तो वो एक बड़ा कीर्तिमान बना देंगे.
ईशान किशन के पास होगा बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका
ईशान किशन का इस साल 2026 में जमकर बल्ला चला है. उन्होंने बल्ले से खूब धमाल मचाया है और रन बनाए हैं. ईशान इस साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हैं. हैरी ब्रूक ने इस साल 1200 से ज्यादा रन बनाए हैं. जबकि ईशान किशन 1000 रन के बेहद करीब पहुंच गए हैं. अगर वो अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 14 रन बना देते हैं तो इस साल 1000 रनों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.
पहली बार ईशान किशन हासिल करेंगे ये उपलब्धि
यह पहली बार होगा जब ईशान एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे करने का बड़ा कारनामा करेंगे. इससे पहले एक साल में उनका बेस्ट प्रदर्शन 893 रन था, जो उन्होंने साल 2022 में बनाया था. वहीं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने कुल 927 रन बनाए हैं. रूट ईशान से पहले 1000 रनों का आंकड़ा छू सकते हैं, क्योंकि 9 सितंबर से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. अगर इसमें रूट के बल्ले से एक बड़ी पारी निकलती है तो वो आगे निकल जाएंगे.
साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
हैरी ब्रूक - 1218
ईशान किशन - 986
जो रूट - 927
डेरिल मिचेल - 914
2026 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं ईशान किशन
ईशान किशन इस साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 28 इंटरनेशनल मैचों की 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 986 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है. ईशान ने 36.51 के औसत से रन बनाए हैं. उनके पास कोई और खिलाड़ी नहीं है. दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने कुल 761 रन बनाए हैं.
साल 2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
ईशान किशन - 986
शुभमन गिल - 761
श्रेयस अय्यर - 530
अभिषेक शर्मा - 514
शिवम दुबे - 488
अफगानिस्तान करेगा इस T20 सीरीज की मेजबानी
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की यह सीरीज दिल्ली में खेले जाएंगे. सभी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन इस सीरीज की मेजबानी भारत नहीं बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही करेगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. जबकि दूसरा मैच 15 और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज में ईशान किशन पर भी सबकी नजरें रहने वाली है.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvINDpic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: एक देश, 6 टीमें! जानिए दिलीप ट्रॉफी के जोनल चक्रव्यूह में कैसे बंटते हैं भारत के 28 राज्य