IND vs AFG: वैभव IN, अभिषेक OUT… तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11, कप्तान-कोच लेंगे बड़ा फैसला

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले 2 टी-20 मुकाबले जीत लिए हैं. इसी के साथ भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज में भी जीत दर्ज कर ली है. ऐसे में टीम अब तीसरे टी-20 मैच में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका देकर आजमाना चाहेगी. जिससे एशियन गेम्स 2026 शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार रहे. ऐसे में 17 सितंबर को होने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार एंट्री हो सकती है. 

प्लेइंग 11 में हो सकती है वैभव सूर्यवंशी की एंट्री 

दूसरा टी-20 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर से जब अगले मुकाबले की प्लेइंग 11 को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़े बदलाव के संकेत दिए थे. ऐसे में टीम इंडिया तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकती है. हालांकि उसके लिए अभिषेक शर्मा को तीसरे टी-20 मुकाबले में आराम दिया जा सकता है. संजू सैमसन ने पिछले मुकाबले से ही कमबैक किया है. ऐसे में उन्हें तीसरे टी-20 मैच की प्लेइंग 11 से बाहर नहीं किया जा सकता है. सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में अभिषेक की जगह ले सकती है. 

---विज्ञापन---

नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन को भी आराम दिया जा सकता है. ऐसे में उनकी जगह प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर को जगह मिल सकती है. लेकिन नंबर 3 पर तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है. सुंदर नंबर 7 पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया तीसरे टी-20 मुकाबले में अपने ऑलराउंडर खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी. जिन्हें पहले 2 मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिल पाया है. ऐसे में कप्तान अय्यर उन्हें मौका देना चाहेंगे. 

𝐓𝐇𝐄 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 𝐖𝐎𝐑𝐃. 👀🏏

India want 3-0. Afghanistan want one back. Who takes the 𝐖 in the final T20I? 🔥

Watch #AFGvIND 3rd T20I, Tomorrow, 6:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork pic.twitter.com/r7kAlP13QX

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 16, 2026

गेंदबाजी में भी हो सकता है बड़ा बदलाव 

इंजरी के बाद कमबैक कर रहे जसप्रीत बुमराह को तीसरे टी-20 मैच में आराम दिया जा सकता है. जिससे दोबारा इंजरी के चांस बिल्कुल भी नहीं हो. उनकी जगह यश ठाकुर को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. ठाकुर भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. आखिरी बार वो जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेले थे. एशियन गेम्स 2026 से पहले यश ठाकुर भी खुद को साबित करने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा सभी की नजरें इस मुकाबले में शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी पर होगी. दोनों ही जरूरत टीम को अगले मेगा इवेंट में पड़ने वाली है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ICC T20I रैंकिंग में अभिषेक शर्मा का बड़ा धमाका, साहिबजादा फरहान को छोड़ा पीछे

तीसरे टी-20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:शियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर, जानें कौन लेगा उनकी जगह?