हॉटस्टार नहीं...यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें IND vs AFG T20I लाइव

Sep 12, 2026 01:26 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

IND vs AFG T20I Live Streaming- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है। आइए जानते हैं भारत-अफगानिस्तान लाइव मैच कहां देखने को मिलेगा।

Shreyas Iyer Team India

श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के साथ

भारIND vs AFG T20I Live Streaming: भारत-अफगानिस्तान 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है। यह पहली बार होगा जब कोई विदेशी टीम भारत आकर भारत में ही टीम इंडिया को होस्ट करेगी। जी हां, इस इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की टी20 सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान है। सीरीज के सभी तीन मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। बीसीसीआई ने सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर दिया था। जसप्रीत बुमराह, नीतिश राणा और वॉशिंगटन सुंदर जिन्हें सीरीज खेलने से पहले फिटनेस टेस्ट से होकर गुजरना था, तीनों खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास कर टीम के साथ जुड़ गए हैं। वहीं तेज गेंदबाज हर्षित राणा अभी तक पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं, जिस वजह से उनका पत्ता इस सीरीज के साथ-साथ आगामी एशियन गेम्स 2026 के कट गया है। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में यश ठाकुर को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अफगानिस्तान की टीम इस सीरीज के लिए खूब पसीना बहा रही है। उनके खिलाड़ी जैसे राशिद खान लोकल टीमों के खिलाफ भी मैच खेल रहे हैं। आइए एक नजर इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज कब से कब तक खेली जाएगी?

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर को होगा, वहीं सीरीज का आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।

IND vs AFG टी20 सीरीज कहां खेली जाएगी?

India vs Afghanistan टी20 सीरीज के सभी 3 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच कितने बजे शुरू होंगे?

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे।

IND vs AFG टी20 सीरीज के मुकाबले कहां और कैसे देखें लाइव?

India vs Afghanistan टी20 लाइव मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं भारत-अफगानिस्तान लाइव मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा भारतीय फैंस SonyLIV की ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), तिलक वर्मा (VC), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जदरान (C), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (WK), नूर रहमान (WK), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई और नवीन-उल-हक।

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें