IND vs AFG: ईशान किशन ने क्यों कहा बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम, Video वायरल

ईशान का वीडियो वायरल (फोटो-पीटीआई)
Ishan Kishan: टीम इंडिया के विकेटकीपर और बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रदर्शन तो अच्छा कर ही रहे हैं लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने मैदान के बाहर कुछ ऐसा कर दिया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के साथ एक कार्यक्रम में बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम कहा, जिसके बाद मंच पर बैठे सभी खिलाड़ी मुस्कुरा दिए. कार्यक्रम में ईशान किशन से सवाल किया गया कि आपको अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में क्या सबसे अच्छा लगता है तो इसपर ईशान ने कहा, ‘बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम’. ईशान के ऐसा कहते ही मंच और कार्यक्रम में बैठे सभी लोग हंसने लगे.
ईशान ने की अफगानी खिलाड़ियों की तारीफ
ईशान किशन ने कहा, ‘अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के साथ खेलने में मजा आता है. हम साथ में आईपीएल भी खेलते हैं. खासतौर पर मोहम्मद नबी भाई के साथ. उन्होंने मुंबई इंडियंस में मेरी काफी मदद की है. प्रैक्टिस के दौरान नबी भाई मेरी मदद करते थे. अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के साथ खेलने में अच्छा लगता है.’ बता दें मोहम्मद नबी के अलावा राशिद खान, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर जैसे अफगानी खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं. उनके अलावा फजलहक फारूकी, रहमनुल्लाह गुरबाज भी आईपीएल में नजर आते हैं और इसीलिए दोनों टीमों के बीच चल रही टी20 सीरीज में भारतृअफगानिस्तान के खिलाड़ियों की बॉन्डिंग कमाल लग रही है.
Q: What impresses you the most about the passion of Afghanistan players? [ANI]
Ishan Kishan said “Firstly, Bismillah ir-Rahman ir-Rahim”. ❤️
Really loving the respect between India and Afghanistan cricketers. pic.twitter.com/7W27KcjXQC
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 17, 2026
टीम इंडिया टी20 सीरीज में अजेय
टी20 सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने अफगानिस्तान से टी20 सीरीज जीत ली है. दोनों ही टी20 मैच में भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. भारत ने दोनों ही मैच 7 विकेट से जीते. अब देखना ये है कि इंडियन टीम टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर पाती है या फिर अफगानी टीम सीरीज का आखिरी मैच अपने नाम करेगी. बता दें अगर अफगानिस्तान ने जीत हासिल की तो ये टी20 में उसकी टीम इंडिया के खिलाफ पहली जीत होगी. अफगानिस्तान ने कभी टीम इंडिया को टी20 मैच नहीं हराया है. वैसे तीसरे टी20 में टीम इंडिया तीन बदलावों के साथ उतर सकती है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर मैदान पर उतर सकते हैं.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More