IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने किया बड़ा कारनामा, 2015 के बाद अंग्रेजों को मिली पहली हार
IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लिश टीम का 2015 से चला आ रहा विजय रथ रुक गया है.
IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लिश टीम का 2015 से चला आ रहा विजय रथ रुक गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/15/ind-vs-eng-2026-07-15-10-42-25.jpg)
IND vs ENG Photograph: (X/BCCI)
IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच बीते मंगलवार यानी 14 जुलाई को खेला गया था. बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और वो इंग्लैंड से खिलाड़ियों से पूरे मैच में आगे रहे. इसकी बदौलत इंडियन क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से हरा दिया. भारत के लिए अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल किया.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का थमा विजय रथ
इस हार के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम का विजय रथ रूक गया है. दरअसल, बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर लगातार 7 जीत के बाद इंग्लैंड को पहली बार मिली है. साल 2015 के बाद एजबेस्टन में इंग्लैंड की आठ वनडे मैचों में यह पहली हार है. इस जगह पर उन्हें पिछली बार भारत ने 2014 में हराया था.
From trouble to a fighting total. 🔥
Just when they were under pressure, Joe Root and Liam Dawson stepped up to lift England to a competitive total.
Will Team India chase this down? 👀🇮🇳#ENGvIND 1st ODI 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/KBNXCBeheI
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 14, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2014 में इंग्लैंड को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हराया था. इसके बाद लगातार इंग्लैंड ने यहां पर 7 वनडे मुकाबले जीत लिए थे. इंग्लैंड का विजय रथ अब एक बार फिर से इंडिया ने बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर रोक दिया है.
— ICC (@ICC) July 14, 2026
भारत ने जारी रखा विजय अभियान
इंडियन क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर उनके खिलाफ अपना एकदिवसीय क्रिकेट में विजय अभियान जारी रखा है. दरअसल, वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की लगातार छठी जीत है. इंडियन क्रिकेट टीम इंग्लैंड को लगातार 6 मुकाबलो में हरा चुकी है, जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत से पिछले 6 वनडे मैचों में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है. इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सबसे ज़्यादा जीत इससे पहले लगातार तीन थीं.
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे का हाल
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को पहले बॉलिंग करने का न्योता दिया था. इसके बाद इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 47.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 258 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए इस मैच में बेन डकेट ने 43, जो रूट ने नाबाद 76 और लियाम डॉसन ने 68 रनों की पारी खेली.
Defeat in Birmingham.
Runs from Ben Duckett, Joe Root and Liam Dawson weren’t enough as India win by 6 wickets. pic.twitter.com/mcPbjq1Yy7
— England Cricket (@englandcricket) July 14, 2026
इसके बाद इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया. इंडिया के लिए बल्ले से शुभमन गिल ने 80, वाशिंगटन सुदंर ने 52 और अक्षर पटेल ने 57 रनों की पारी खेली. वहीं गेंद के साथ गुरनुर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया. वहीं अक्षर को सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल हुए.
ये भी पढ़ें : अक्षर पटेल का आया बड़ा बयान, इंग्लैंड को हराकर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद बोली बड़ी बात
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें