IND vs ENG 2nd ODI: विराट कोहली-श्रेयस अय्यर ने मुश्किल वक्त में लगाई फिफ्टी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 234 रनों का लक्ष्य
IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 44 ओवरों में 233 रनों पर सिमट गई है. भारत के लिए मुश्किल वक्त में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया. वहीं इंग्लैंड के लिए जोफ्रा ऑर्चर और गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए. साकिब महमूद 2 विकेट लिए. वहीं सैम करन और विल जैक्स को 1-1 सफलता मिली.
टीम इंडिया को मिली थी अच्छी शुरुआत
इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने किया. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर गस एटकिंसन ने गिल को आउट कर टीम इंडिया को पहला झटका दिया.
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच हुई 60 रनों की साझेदारी
इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की एक अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके. उन्हें विल जैक्स ने आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया. रोहित ने 47 गेंद पर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए.
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
विराट कोहली ने खेली 65 रनों की शानदार पारी
रोहित के आउट होने के बाद नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ एक रन बनाकर सैम करन का शिकार बने. इसके बाद विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई. विराट कोहली इस मैच में अच्छे फॉर्मे में नजर आएं और एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें जोफ्रा ऑर्चर ने चलता किया. कोहली ने 66 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 65 रनों की पारी खेली. भारत ने 178 रन के स्कोर पर कोहली के रूप में चौथा विकेट गंवाया.
WELL PLAYED, VIRAT KOHLI 🔥
- 65 runs from just 66 balls, giving a platform for India, great news that he is continuing his dream touch in ODIs. pic.twitter.com/TsU5aFTrLe
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 16, 2026
विराट कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया लगातार विकेट गंवाती रही. हालांकि एक छोर पर श्रेयस अय्यर टिके रहे और आखिरी तक खेलने की कोशिश की, लेकिन गस एटकिंसन ने अय्यर को आउट कर टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया. अय्यर ने 71 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं जसप्रीत बुमराह ने 13 गेंदों पर नाबाद 20 रनों का योगदान दिया. बुमराह ने साकिब महमूद के एक ही ओवर में शानदार 3 चौके और एक छक्के जड़ दिए.
Shreyas Iyer smashed Jofra archer for a six on short ball 😭🔥
- Ball hit one of the fans sitting in the crowd 🤯 pic.twitter.com/Txmy5hvyKM
— Saksham (@597off474) July 16, 2026
JASPRIT BUMRAH SMASHED 4,0,4,4,0,6 IN AN OVER Vs MAHMOOD. 🥶 pic.twitter.com/cWN9sBeort
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 16, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारतीय टीम की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का तोड़ा रिकॉर्ड, इस कीर्तिमान के बेहद करीब पहुंचे हिटमैन