IND vs PAK: ICC का बड़ा प्लान! अब ट्राई-सीरीज में भी भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?

IND vs PAK: ICC का बड़ा प्लान! अब ट्राई-सीरीज में भी भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?

ट्राई-सीरीज में भी भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? (फोटो- GETTY)

India vs Pakistan: इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल एक बड़ा प्लान तैयार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच आईसीसी और एसीसी इवेंट्स के दायरे से बाहर भी मुकाबले शुरू कराने की योजना पर विचार कर रहा है. इसके तहत ट्राई-सीरीज या क्वाड्रैंगुलर के व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट का खाका तैयार किया जा रहा है, क्वाड्रैंगुलर में 4 टीमें हिस्सा लेती हैं.

भारत-पाकिस्तान को लेकर क्या है ICC का प्लान?

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते बाइलेट्रल सीरीज सालों से नहीं खेली गई है, लेकिन मल्टी नेशनल टूर्नामेंट के जरिए इन दोनों टीमों को एक बार फिर न्यूट्रल वेन्यू पर भिड़ाने की तैयारी है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी इस प्रस्ताव फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) की बैठक में रख सकता है. यह अहम सेमिनार 22 और 23 सितंबर को दुबई में आयोजित होने जा रहा है. बैठक में सभी 12 टेस्ट नेशन और 8 एसोसिएट देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

2012-13 के बाद से तरसे फैंस

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार बिना किसी आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट के मुकाबला दिसंबर 2012 और जनवरी 2013 में हुआ था, जब पाकिस्तान टीम ने 2 टी20 और 3 वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा किया था. उसके बाद से दोनों टीमें सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में ही भिड़ी हैं. हाल ही में श्रीलंका में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी दोनों का आमना-सामना हुआ था, जहां टीम इंडिया ने 61 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी. अब अगर आईसीसी का यह मास्टरप्लान जमीन पर उतरता है, तो फैंस को हर साल दोनों देशों के बीच रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल सकता है.

बता दें, भारतीय सरकार आम तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ बाइलेट्रल सीरीज की इजाजत नहीं देती, लेकिन मल्टी नेशनल टूर्नामेंट में दोनों टीमों के खेलने पर कोई रोक नहीं होती. ट्राई-सीरीज या 4 देशों का फॉर्मेट इस लिहाज से सबसे अच्छा रास्ता बन सकता है. तीन या चार टीमों की मौजूदगी से ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सर्स को बड़े पैकेज मिलेंगे, जिससे इस इवेंट की सफलता की गारंटी तय मानी जा रही है.इस सीरीज के आयोजन के लिए यूएई, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button