IND vs SL : भारत के खिलाफ किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी श्रीलंका, जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IND vs SL 1st Test Possible Playing-11 : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच का फैंस इंतजार कर रहे हैं. 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा. गाले स्टेडियम में ये मुकाबला सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा. इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों को शुरुआत के 2 दिनों में मदद मिलने की उम्मीद है. उसके बाद इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज धमाल मचाने को तैयार होंगे. क्योंकि गाले की स्लो पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है.
शनिवार से गॉल अपना 50वां टेस्ट मैच होस्ट करेगा. इस मैच में भारत और श्रीलंका की टीमें होंगी, जो फैंस के लिए एक दिलचस्प जंग की नींव रखेगा. भारत के कप्तान शुभमन गिल और श्रीलंका के कप्तान धनजया डी सिल्वा किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगे. ये देखने के लिए फैंस बेताव होंगे. तो आज हम आपको दोनों टीम की प्लेइंग-11 कैसी होगी. इसके बारे में बताने वाले हैं.
The prize is in sight. The battle begins tomorrow. 🏆
Shubman Gill and Dhananjaya de Silva pose with the InsuranceDekho Cup ahead of #SLvIND 1st Test.
🗓️ - Starts Tomorrow | ⏰ - 9 AM Onwards | 📺 - LIVE on Sony Sports Network TV Channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork… pic.twitter.com/Fnw2lGqevJ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 14, 2026
कैसा होगा भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन
इस मैच में टीम इंडिया 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है, जिसमें एक विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ टीम में 5 प्रमुख बल्लेबाज होंगे. ऐसे में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है. वहीं गेंदबाजी में 2 पेसर और 3 स्पिनर के साथ टीमें उतर सकती हैं. श्रीलंका भी 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के साथ उतर सकती है, जिसमें 3 स्पिनर और 2 पेसर हो सकते हैं.
𝙏𝙞𝙧𝙖𝙣𝙜𝙖 𝙠𝙖 𝙟𝙤𝙨𝙝, 𝙟𝙚𝙚𝙩 𝙠𝙞 𝙖𝙖𝙨, 𝙖𝙪𝙧 𝙧𝙚𝙙 𝙗𝙖𝙡𝙡 𝙠𝙖 𝙟𝙪𝙣𝙤𝙤𝙣!
This Independence Day, cheer for #TeamIndia as they kick off the 2-Match Test Series against Sri Lanka🏏
Watch #SLvIND tomorrow, 9 AM onwards, on Sony Sports Network TV channels &… pic.twitter.com/JdlqdIwlJs
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 14, 2026
भारत और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
टीम इंडिया - यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बराड़
श्रीलंका - निशान मदुश्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), सोनल दिनुशा, केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो.
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 14, 2026
भारत और श्रीलंका का टेस्ट स्क्वाड
भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन.
श्रीलंका : निशान मदुष्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदू सोरियाबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, केशर नुवांथा.
श्रीलंका और अन्य देशों में यहां पर देखें प्रसारण
India tour of Sri Lanka 2026 | Broadcasting Platforms #SLvINDpic.twitter.com/qMsWswBmVG
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 14, 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. वहीं इस सीरीज का मैच भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे.
ये भी पढ़ें :सोनी स्पोर्ट्स पर तो खर्च होंगे पैसे लेकिन इस चैनल पर फ्री में उपलब्ध होगा भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच, बस इतने बजे ऑन कर लें टीवी