IND vs SL: प्रैक्टिस सेशन के दौरान इंजर्ड हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल, उंगली पर लगी चोट
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही, जो टीम की मुश्किलें बढ़ा सकती है.
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही, जो टीम की मुश्किलें बढ़ा सकती है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/06/shubman-gill-2026-08-06-17-54-05.jpg)
Shubman Gill Photograph: (X/BCCI)
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जो टीम की मुश्किलें बढ़ा सकती है. दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. नेट्स पर तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए उनकी उंगली पर दो बार गेंद लगी. हालांकि, राहत की बात यह है कि उन्होंने दोबारा प्रैक्टिस शुरू कर दिया, लेकिन उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
शुभमन गिल को प्रैक्टिस के दौरान 2 बार लगी चोट
शुभमन गिल को सिर्फ बल्लेबाजी प्रैक्टिस के दौरान ही चोट नहीं लगी, बल्कि उन्हें फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान भी उंगली पर ही चोट लगी. वो कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिर गेंद उनके दाहिने हाथ में जा लगी, जिसके बाद टीम के फिजियो तुरंत बर्फ की पट्टी लेकर आए और गिल का इलाज किया. हालांकि गिल की इंजरी कितनी गंभीर है, यह स्पष्ट नहीं है. वहीं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए थे. टीम इंडिया और फैंस चाहेंगे कि गिल को यह इंजरी गंभीर ना हो, क्योंकि यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहना है तो टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा.
🚨 SHUBMAN GILL INJURED 🚨 (Anoan Kar)
- Injury in his right thumb while batting.
- Again ball hit in his right thumb in slip practice. pic.twitter.com/goMcdTMg2w
— VIKAS (@Vikas662005) August 6, 2026
वार्म-अप मैच के लिए भारत और श्रीलंका का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड - शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.
श्रीलंका का स्क्वाड - निशान मदुश्का, रविन्दु रशंथा, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंदरा (विकेटकीपर) निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असांका मनोज, इसिता विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवांथा, दिलुम सुदीरा.