IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में हो सकती है 2 बड़े खिलाड़ियों की वापसी, सामने आई रिपोर्ट्स
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज अगले महीने खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा.
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज अगले महीने खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/21/team-india-2026-07-21-16-03-06.jpg)
Team India
IND vs SL: भारतीय टीम अगले महीने अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए इसी सप्ताह टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा. इससे पहले कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है. वहीं स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी इस टेस्ट सीरीज में वापसी हो सकती है.
श्रीलंका दौरे से बुमराह और जडेजा की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी
भारतीय टीम जल्द ही टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. अगले महीने अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाएगी. यह टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम है, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ श्रीलंका दौरे पर जाएगी. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि इस टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा को मौका मिल सकता है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी सप्ताह श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा.
🚨 GOOD NEWS FOR TEAM INDIA 🇮🇳
Jasprit Bumrah & Ravindra Jadeja set to play in the Test series vs Sri Lanka. [Sahil Malhotra from TOI]
Test squad will be announced this week. pic.twitter.com/kAJ3m0tBqj
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 21, 2026
15 अगस्त से शुरू होगी भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और 19 अगस्त तक चलेगी. पहला टेस्ट मैच गॉल के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जाएगा. यानी इस सीरीज के शुरू होने में बहुत ही कम समय बचा है. इसलिए जल्द ही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा.
The last time India toured Sri Lanka for a Test series, the Virat Kohli-led team completed a comprehensive 3-0 sweep 🔥#SLvsINDpic.twitter.com/f4LhGZd6zu
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 2, 2026
शुभमन गिल संभालेंगे टीम की कमान
श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के ही पास होगी. बता दें कि भारतीय टीम लंबे समय बाद टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरा करेगी. भारत ने अपने घर में तो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट की मेजबानी तो की है, लेकिन 2017 के बाद से टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी. अब 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलेगी. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका का 3-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया था. पहले मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 304 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. जबकि दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने एक पारी और 53 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद तीसरे वनडे मैच में भी भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और श्रीलंका को एक पारी और 171 रनों से हराकर सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
यह भी पढ़ें: हो जाओ टेंशन फ्री! स्टार स्पोर्ट्स या सोनी नहीं बल्कि इंडिया में इस चैनल पर LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे मैच