IND vs SL: कोलंबो में कैसे लिखी जाएगी जीत की कहानी? ये फैसला तय करेगा मैच की तकदीर

IND vs SL: कोलंबो में कैसे लिखी जाएगी जीत की कहानी? ये फैसला तय करेगा मैच की तकदीर

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचImage Credit source: Getty Images

India vs Sri Lanka 2nd Test: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर टेस्ट क्रिकेट में दमदार रहा है. इंग्लैंड में भारत ने टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवाई तो वेस्टइंडीज को घर में हराया. वहीं श्रीलंका के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है. अब गिल के पास बतौर कप्तान विदेश में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है. कोलंबो में वो ये कमाल कर सकते हैं लेकिन सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान में जीत ऐसे ही नहीं मिलेगी. इसके लिए टॉस में किया गया फैसला बड़ा अहम साबित होगा.

रविवार 23 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के ऐतिहासिक SSC ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया 1-0 की बढ़त के साथ उतरेगी और उसके पास सीरीज जीतने का मौका होगा. इसके लिए टीम को दमदार प्रदर्शन तो करना ही होगा लेकिन इसमें बड़ा असर मैच से पहले का फैसला भी निभा सकता है. ये फैसला है पहले बैटिंग या फील्डिंग? इस मैदान का हालिया इतिहास बताता है कि पहले फील्डिंग करने से ही जीत मिलेगी.

पहले फील्डिंग करने पर जीत तय!

कोलंबो के इस मैदान पर 1984 से टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं और सबसे ज्यादा मैच यहां उसी टीम ने जीते हैं, जिसने पहले बैटिंग की है. ऐसे में तर्कों के आधार पर तो यही सही लगता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करे. मगर 2018 के बाद से यहां सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेले गए हैं और तीनों इस दशक में यानि 2021 के बाद खेले गए हैं. इन तीनों मैच में पहल गेंदबाजी करने वाली टीम ही जीती है और ये बात सिर्फ मेजबान श्रीलंका ने ही साबित नहीं की है. श्रीलंका ने यहां एक मैच में बांग्लादेश और एक में अफगानिस्तान को पहले गेंदबाजी करते हुए हराया है. वहीं एक टेस्ट में जब श्रीलंकाई टीम को पहले बैटिंग करनी पड़ी तो पाकिस्तान ने वो मुकाबला जीता.

SSC में टीम इंडिया का दमदार रिकॉर्ड

यानि भारतीय कप्तान शुभमन गिल के सामने लक्ष्य साफ है- टॉस जीतो तो पहले बॉलिंग चुनो. हालांकि हर मैच एक नया मुकाबला होता है और ऐसे में इस बार भी वही हो, कहा नहीं जा सकता. फिर भी टीम इंडिया इस रिकॉर्ड पर नजर जरूर रख रही होगी. साथ ही एक और आंकड़ा है, जिस पर टीम इंडिया और फैंस की नजरें होंगी. ये है SSC में भारतीय टीम का प्रदर्शन. इस मैदान पर टीम इंडिया ने कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उसे जीत मिली है, जबकि सिर्फ 2 में शिकस्त मिली है और 4 ड्रॉ रहे हैं. इतना ही नहीं, 2010 के बाद से भारत ने जो 3 टेस्ट खेले, उसमें से एक ड्रॉ रहा और बाकी दोनों भारत ने जीते.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button