IND vs SL: दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने मानव सुथार को दी बड़ी सलाह, टीम मैनेजमेंट से भी की अपील

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर मानव सुथार टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट के हीरो बन गए हैं. ऐसे में अब कोलंबो टेस्ट मैच में फैंस और टीम मैनेजमेंट उनसे वहीं उम्मीद लगाए बैठी है. इस युवा खिलाड़ी को अभी से ही दिग्गज रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट कहा जा रहा है. टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अब मानव सुथार को लेकर बड़ी बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट से भी इस खिलाड़ी को लेकर अपील भी की है. 

मानव सुथार को लेकर बोले चेतेश्वर पुजारा 

टेस्ट फॉर्मेट में अब युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार टीम इंडिया की उम्मीद बन गए हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी मानव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. पूर्व भारतीय स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सुथार की तारीफ करते हुए कहा, उसे संभालकर रखने की कोशिश करो…हर युवा खिलाड़ी छोटा फॉर्मेट खेलना चाहता होगा लेकिन भारतीय टीम को उसे टेस्ट फॉर्मेट के लिए बचाकर रखना चाहिए.’ 

---विज्ञापन---

इस युवा खिलाड़ी के आईपीएल में खेलने को लेकर पुजारा ने कहा, ‘वो आईपीएल में खेलना चाहेगा, लेकिन इससे बचने की जरूरत है. मेरा मतलब है कि अगर उसे आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है तो ये अच्छी बात है लेकिन उसके लिए अपनी ताकत को मत बदलो… मानव सुथार जैसे गेंदबाज के लिए, जो गेंद को फ्लाइट कर रहा है, रेड बॉल क्रिकेट में धीमी गेंदबाजी करने के लिए तैयार है, उसे ये बदलने की जरूरत नहीं है. सिर्फ आईपीएल के लिए खुद को मत बदलो.’ 

Manav Suthar has the final say! 👋

Keshara Nuwantha is his sixth victim as India wrap up the game and take the series opener.

Watch #SLvIND 2nd Test, starting 23rd August 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIVpic.twitter.com/q7o96FEOvB

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 19, 2026

आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं मानव सुथार 

पिछले 3 सीजन से मानव सुथार गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. हालांकि पिछले 3 सीजन मे उन्हें सिर्फ 5 मैच ही खेलने का मौका है. जहां पर उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. 5 आईपीएल मैचों में मानव ने 47 की औसत से 2 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 11.75 की रहा है. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने सिर्फ 1 रन ही बनाए हैं. घरेलू क्रिकेट की बात करें तो मानव सुथार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ही शानदार प्रदर्शन किया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: गेंदबाजी कोच ने किया कुलदीप यादव का बचाव, कोलंबो टेस्ट में भी मिल सकता है मौका

मानव का भी अन्य खिलाड़ियों की तरह ही टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलना है. हालांकि ऐसा मुश्किल नजर आ रहा है. वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल हर्ष दुबे को मौका दे रहे हैं. सुथार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके वाइट बॉल क्रिकेट के लिए अपना दावा जरूर ठोकना चाहेंगे. लेकिन टी-20 टीम में जगह बनाने के लिए आईपीएल 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारतीय कोच ने दूसरे मैच से पहले दिए 5 बड़े अपडेट, प्लेइंग 11 पर भी दिया जवाब