IND vs SL: यशस्वी जायसवाल पाए गए दोषी, इतने लाख रुपये का लगा जुर्माना

IND vs SL: यशस्वी जायसवाल पाए गए दोषी, इतने लाख रुपये का लगा जुर्माना

यशस्वी जायसवाल दोषी (फोटो-पीटीआई)

Yashasvi Jaiswal Fined: यशस्वी जायसवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि मैदान पर खराब व्यवहार है. यशस्वी जायसवाल पर कोलंबो टेस्ट के बीच में ही जुर्माना लगा दिया गया है. दरअसल जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिता फर्नाण्डो के बीच मैच के पहले दिन झड़प हो गई थी. असिता ने जायसवाल को आउट कर कुछ कहा था जिसके बाद ये भारतीय बल्लेबाज वापस लौटा और उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाज को कुछ कहा और उनके सिर से अपना सिर मिलाया. अंपायरों ने दोनों खिलाड़ियों की शिकायत की और अब जायसवाल और असिता दोनों दोषी करार दिए गए हैं.

यशस्वी जायसवाल पर कितना जुर्माना लगा?

बाएं हाथ के भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल की मैच फीस 25 फीसदी काटी गई है. मतलब उन्हें इस मैच के बाद पूरी मैच फीस नहीं मिलेगी. उन्हें 3.5 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर देने होंगे. बता दें जायसवाल की टेस्ट मैच फीस 15 लाख रुपये है और इसका 25 फीसदी 3.5 लाख रुपये होता है. असिता की भी 25 फीसदी मैच फीस कटेगी. हालांकि उनके कम पैसे कटेंगे क्योंकि उनकी मैच फीस ही कम है. श्रीलंका में टेस्ट मैच के नतीजे के आधार पर मैच फीस मिलती है.

The ICC have confirmed the sanctions for Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando following their incident during the second #WTC27 contest in Colombo.https://t.co/jYf9ImTHfA

— ICC (@ICC) August 24, 2026

जायसवाल-फर्नाण्डो को डिमेरिट प्वाइंट भी मिला

जायसवाल और फर्नाण्डो की 25 प्रतिशत मैच फीस ही नहीं कटी है, दोनों को एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है. ये दोनों खिलाड़ी आचार संहिता 2.12 के दोषी पाए गए हैं. जायसवाल और फर्नाण्डो के बीच झड़प रविवार को 17वें ओवर में हुई थी. जायसवाल को बोल्ड करने के बाद फर्नाण्डो ने कुछ कहा. इसके बाद जायसवाल ने फर्नाण्डो की ओर रुख किया. दोनों के बीच कहासुनी हुई. जिसके बाद फर्नांडो ने जायसवाल की ओर अपना सिर बढ़ाया। जवाब में, जायसवाल भी आगे झुके और दोनों के सिर आपस में टकरा गए. दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के सामने दोनों की पेशी नहीं हुई.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button