IND vs SL 2nd Test में श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, लंच के बाद सुथार को मिली सफलता - India TV Hindi

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जारी है। आज पांचवें और आखिरी दिन का खेल है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ा बना रखी है। हालांकि श्रीलंका से ज्यादा खतरा ​बारिश का है। अगर मौसम ठीक रहा तो भारतीय टीम इस मैच को जीत जाएगी। इस बीच यहां आप नीचे आज के मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में बॉल टू बॉल कमेंट्री देख और पढ़ सकते हैं। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रैंकिंग में फायदे के लिए आज जीत जरूरी

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत ने बढ़त रखी है। हालांकि पहला मैच जीतकर भी उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला। भारत का पीसीटी को बढ़ गया, लेकिन उसकी रैंकिंग पहले की ही ​तरह पांचवीं है। ऐसे में अपनी रैंकिंग में सुधार के​ लिए इस मैच को जीतना बहुत जरूरी है। भारत की अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है, लेकिन मौसम पर सभी की नजर रहेगी। आंकड़ों की मानें तो आज यानी गुरुवार को पूरे दिन बारिश की आशंका है। 

भारतीय टीम ने दिया था श्रीलंका को फॉलोऑन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने जहां 117 रनों की जबरदस्त पारी खेली, वहीं ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए। बाकी बल्लेबाजों का भी छोटा छोटा योगदान रहा। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी केवल 290 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए थे। यानी अब श्रीलंका की लीड हो चुकी है। इसके बाद का खेल अब जारी है। 

मौसम बन सकता है टीम इंडिया की राह में बिलेन

अगर बारिश ने खलल नहीं डाला तो टीम इंडिया की जीत करीब करीब पक्की सी लग रही है। श्रीलंका ने दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर नहीं बनाया है। लेकिन सबसे बड़ी टेंशन मौसम की होगी, जो बिलेन बनकर आ सकता है। टीम इंडिया चाहेगी कि मैच पूरा हो, लेकिन श्रीलंका की चाहत होगी कि बारिश हो जाए, ताकि वे हार से बच जाएं और मैच ड्रॉ हो जाए। 

Latest Cricket News

Live updates :IND vs SL 2nd Test LIVE

Auto Refresh

Refresh

  • 12:45 PM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    सुथार ने दिलाया ब्रेकथ्रू

    लंच के बाद आखिरकार टीम इंडिया को आज का पहला विकेट मिल गया है। मानव सुथार ने केशर को आउट कर दिया है। उन्होंने 150 बॉल खेलकर 46 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अच्छी पारी खेली।

  • 12:37 PM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    सोनल और केशर की जबरदस्त पारियां

    जब लंच हुआ, तब तक श्रीलंका के चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज क्रीज पर जमे हुए थे। सोनल दिनुशा 55 और केशर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को यहां से कम से कम विकेट चाहिए होगा, ताकि जीत की संभावना बनी रहे।

  • 12:03 PM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    आखिरी दिन का पहला सेशन खत्म

    आखिरी यानी पांचवें दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। भारत को इस दौरान एक भी सफलता नहीं मिली। अब तक दो घंटे से अधिक का खेल हो गया है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 329 रन बना लिए हैं और केवल छह ही विकेट गिरे हैं। श्रीलंका की लीड अब बढ़कर 116 रन की हो चुकी है।

  • 11:40 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    सोनल ने पूरा किया अर्धशतक

    श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर उन्होंने 300 के पार पहुंचा दिया है और अब तो लीड भी 100 से ज्यादा रन की हो चुकी है।

  • 11:22 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका की लीड 100 के पार

    श्रीलंका ने अब 100 रन से अधिक की लीड बना ली है। चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज अभी तक क्रीज पर टिके हुए हैं। स्कोर भी 300 अधिक का हो गया है। अब अगर जल्द विकेट नहीं मिला तो जीत टीम इंडिया के हाथ से निकल जाएगी।

  • 11:09 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने पार किया 300 का स्कोर

    श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में अ​ब 300 से अधिक रन लिए हैं। चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज अभी तक क्रीज पर बने हुए हैं। आज भारत को एक भी सफलता नहीं मिली है। अब श्रीलंका की लीड बढ़कर 90 रन की हो चुकी है।

  • 11:03 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने पहली पारी का स्कोर पीछे छोड़ा

    श्रीलंका ने अब पहली पारी से ज्यादा रन दूसरी पारी में बना लिए हैं। पहली पारी में टीम केवल 290 रन ही बना पाई थी। अब दूसरी पारी में स्कोर उससे आगे निकल गया है। अब भारतीय टीम को विकेट चाहिए, नहीं तो मुश्किलें और बढ़ेंगी।

  • 10:48 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    अब बढ़ रही हैं टीम इंडिया की मुश्किलें

    अब टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। पहले एक घंटे का खेल हो गया है, लेकिन भारतीय टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 280 से अधिक रन बना लिए हैं, साथ ही उसकी लीड भी लगातार बढ़ती जा रही है।

  • 10:31 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने बना ली 50 रन से अधिक की लीड

    श्रीलंका ने अब 50 रन से अधिक की लीड बना ली है। भारत काफी देर से विकेट की तलाश कर रहा है, जो कि उसे नहीं मिल पा रहा है। चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज अभी तक क्रीज पर टिके हुए हैं।

  • 10:13 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने पार किया 250 का स्कोर

    श्रीलंका ने अब अपनी दूसरी पारी में 250 से अधिक रन बना लिए हैं। टीम की पहली पारी 290 पर ही समाप्त हो गई थी। अब तक छह विकेट गिरे हैं। देखना होगा कि टीम और कितने रन जोड़ने में कामयाब होती है।

  • 10:09 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    भारत को आज के पहले विकेट की तलाश

    भारत को आज के पहले विकेट की तलाश है। श्रीलंका के छह विकेट गिर चुके हैं। अब तक उसकी लीड 36 रन की हो गई है। जैसे जैसे ये आंकड़ा बढ़ेगा और विकेट नहीं मिलेगा, तब तक टीम इंडिया की बेचैनी बढ़ी रहेगी।

  • 9:57 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका की लीड अब 31 रन की हुई

    श्रीलंका की दूसरी पारी अभी जारी है। श्रीलंका की लीड अब बढ़कर 31 रन की हो गई है। श्रीलंका के छह विकेट गिरे हैं। सोनल और केशर अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं।

  • 9:48 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    आखिरी दिन का खेल शुरू

    आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है। सोनल दिनुशा और केशर नुवांथा क्रीज पर है। भारतीय टीम कोशिश कर रही है कि जल्द ही इन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया जाए।

  • 9:46 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    भारत को जल्द खत्म करना होगा मैच

    भारतीय टीम की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द श्रीलंका के बचे हुए चार विकेट उखाड़े जाएं। क्योंकि बारिश की संभावना है, जो कभी भी ​बिलेन बनकर आ सकती है। मैच कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा।

  • 9:44 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    भारतीय टीम मैदान पर उतरने के लिए तैयार

    मौसम पूरी तरह साफ है, टीम इंडिया मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। श्रीलंका के चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज कुछ ही देर में क्रीज पर आएंगी और आखिरी दिन का रोमांच शुरू हो जाएगा।

  • 9:37 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    फिलहाल नहीं हो रही है बारिश

    इस वक्त कोलंबो में मौसम साफ है। बारिश नहीं हो रही है। भारतीय टीम के लिए ये अच्छी खबर है। अब जैसे ही आज का मैच शुरू होगा तो टीम की कोशिश होगी कि जल्द से जल्दी श्रीलंका के बचे हुए चार विकेट गिरा जाएं।

  • 9:33 AM (IST) Aug 27, 2026

    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने ले ली है 16 रन की बढ़त

    जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए थे। यानी श्रीलंका ने अब तक 16 रन की लीड बना ली है। अब बचे हुए चार विकेट और कितने रन जोड़ पाते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।