IND VS SL: 600वें टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग-XI में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

IND VS SL Toss Update: भारत बनाम श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. 15 अगस्त से शुरू हो रहे इस टेस्ट मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो भारत के पक्ष में गिरा, जहां, कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, श्रीलंकाई टीम पहले गेंदबाजी करने उतरेगी. आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस पर कप्तान गिल ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे, विकेट अच्छा लग रहा है और मौसम भी अच्छा है, इसलिए उम्मीद है कि हमारे लिए क्रिकेट का यह दिन अच्छा रहेगा. हम उसी प्लेइंग XI के साथ खेल रहे हैं जिसके साथ हमने पिछला मैच खेला था. हमारे पास पांच गेंदबाज हैं, दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर. मेरे लिए यह बहुत बड़े सम्मान की बात है, जब भी आपको अपने देश की कप्तानी करने का मौका मिलता है, और इस मौके पर तो यह और भी खास है. हमारे लिए आजादी का दिन है और यह 600वां टेस्ट मैच है, इसलिए मैं इसके लिए उत्साहित हूं."

टीम इंडिया बनी 600वां टेस्ट खेलने वाली तीसरी टीम

भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरी है. टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में ये माइलस्टोन हासिल करने वाली महज तीसरी टीम बन गई है. इससे पहले ये कारनामा महज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने किया है. आपको बता दें, इंग्लैंड ने अब तक 1097 टेस्ट खेले हैं, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया 883 मैच खेल चुकी है.

श्रीलंकाई कप्तान ने क्या कहा?

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा, "हां, पिच अच्छी लग रही है. मैं भी पहले बैटिंग करना चाहता था. पिच काफी सूखी भी है. पथुम निसंका की जगह निशान मदुष्का आए हैं, निरोशन डिकवेला विकेटकीपिंग करेंगे और केशरा आज डेब्यू करेंगे. दो तेज गेंदबाज, दो स्पिनर और दो ऑल-राउंडर हैं, जिनमें मैं और सोनल दिनुशा शामिल हैं. गाले में 50वां टेस्ट मैच पर कहा, इस टेस्ट मैच का हिस्सा बनना, यह एक शानदार मैदान है, और हां, मैं यह मैच खेलने के लिए बहुत खुश हूं."

टॉस से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने फहराया तिरंगा

On the occasion of Independence Day, #TeamIndia gathered at Galle to hoist the Tricolour 🇮🇳 ahead of the First #SLvIND Test.#IndependenceDaypic.twitter.com/tHKIggV6AU

— BCCI (@BCCI) August 15, 2026

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

— BCCI (@BCCI) August 15, 2026

भारत : यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका : लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

दोनों टीमों के फुल स्क्वाड हैं ऐसे

भारतीय क्रिकेट टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन

श्रीलंका टीम: निशान मदुश्का, लाहिरु उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सोरियाबंदरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, केशरा नुवांथा

ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: क्रिकेट पर कैसे पड़ी बंटवारे की मार? भारतीय प्लेयर्स पाकिस्तान के लिए खेलने पर क्यों हुए मोहताज