IND vs SL Aaj Ka Toss Live: आज का टॉस कौन जीता, भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला
![]()
आज का टॉस कौन जीता।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका और भारत के बीच आज से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। एक तरफ जहां भारतीय टीम ट्रांजिशन के दौर में है तो वहीं श्रीलंका इस प्रारूप से काफी दूर हो गया है। भारत ने इस साल सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है, जबकि श्रीलंका ने पिछले 14 महीनों में मात्र दो टेस्ट मैच खेले हैं। श्रीलंका दो स्पिनरों के साथ उतरने का मन बना रहा होगा। ताकि दोनों छोर से दबाव बनाया जा सके। वहीं भारत इन्हीं स्पिन की मददगार परिस्थितियों में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करने की कोशिश करेगा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
श्रीलंका की जीत की संभावना बहुत हद तक इस पर निर्भर करेगी कि वो टॉस जीते और इससे पहले कि परिस्थितियां पूरी तरह से स्पिन को मददगार हो जाएं वो बोर्ड पर अच्छे खासे रन बना ले। पथुम निसंका की अनुपस्थित में धनंजय डी सिल्वा, कामिंडु मेंडिस और दिनेश चांदीमल को बल्लेबाजी में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी। गॉल में जब भारत खेलने उतरेगा तो वह 600 टेस्ट खेलने वाली तीसरी टीम बन जाएगा। गॉल भी 50 टेस्ट की मेजबानी करने वाला पहला एशियाई मैदान बन जाएगा।
कब शुरू होगा श्रीलंका और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच (SL vs IND Match Timing)
श्रीलंका और भारत के बीच का पहला टेस्ट मैच गॉल क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 10 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा श्रीलंका और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच का टॉस (SL vs IND Match Toss Timing)
श्रीलंका और भारत के बीच मैच का टॉस सुबह 9.30 बजे हो गया।
कौन जीता श्रीलंका और भारत आज के मैच का टॉस (Who Won Today SL vs IND Match Toss)
श्रीलंका और भारत के बीच मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत पांच गेंदबाजों के साथ उतरा है, जिसमें दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर शामिल हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
![]()
उमेश कुमारauthor
उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article