IND Vs SL Final LIVE Score: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 8वीं बार खिताब जीतने पर नजरें

Sep 13, 2026 06:35 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

IND Vs SL Final LIVE Score: महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। साढ़े 7 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर होंगे।

ind vs sl women asia cup 2026 final

भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल 2026

IND Vs SL Final LIVE Score: महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। साढ़े 7 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर होंगे। भारत और श्रीलंका की टीमें टूर्मामेंट के इस संस्करण में अब तक अपराजेय रही हैं। भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री मारी है। वहीं, श्रीलंका की टीम रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची है। पिछली बार जब 2024 में दोनों टीमों एशिया कप के फाइनल में एक-दूसरे के सामने थीं, तब श्रीलंका ने खिताबी मुकाबला अपने नाम किया था।

भारत 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम करने मैदान पर उतरेगा। 7 बार इस टीम ने खिताबी जीत हासिल की है। मैच कितना रोमांचक होगा और कौन विजेता बनेगा यह सब जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए। लाइव अपडेट्स के लिए लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट पर स्कोरकार्ड नीचे देखें। इस फाइनल मुकाबले के लिए भारत और श्रीलंका दोनों टीमों की कप्तान तैयार हैं। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान ने अपनी रणनीति भी बताई थी।

हरमनप्रीत कौर ने मैच से पहले कहीं ये बातें

हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप के फाइनल से पहले टीम को अपनी ताकत पर भरोसा रखते हुए खेलने की सलाह दी जहां उनकी नजरें पिछले सत्र की हार का बदला लेकर खिताब जीतने पर है। हरमनप्रीत ने फाइनल से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''जब आप ऐसा मैच खेल रहे हों जिसे जीतना टूर्नामेंट के लिए बेहद जरूरी है तो उस दिन सिर्फ अपनी ताकत के मुताबिक खेलना और उस पर भरोसा करना ही सबसे अहम होता है। बहुत ज्यादा चीजें आजमाने या कुछ असाधारण करने के बजाय अपनी ताकत पर टिके रहना, खुद पर भरोसा करना और अपने फैसले पर विश्वास रखना जरूरी है।" श्रीलंका ने दो साल पहले पिछले सत्र के फाइनल में भारत को हराया था। हरमनप्रीत ने कहा कि उनकी टीम इस मुकाबले को मजबूत और कमजोर टीम के बीच की लड़ाई के तौर पर नहीं देख रही है। उन्होंने कहा, "पिछली बार जब हम श्रीलंका के खिलाफ खेले थे तो उन्होंने काफी ठोस रणनीति और शानदार प्रदर्शन किया था। टी20 क्रिकेट में किसी खास दिन जो टीम बेहतर क्रिकेट खेलती है, वही जीतती है।" हरमनप्रीत ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि कोई टीम दूसरी से मजबूत या कमजोर है। यह सिर्फ महत्वपूर्ण दिन पर अच्छा क्रिकेट खेलने की बात है।” हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट के अलग-अलग चरणों में टीम की विभिन्न खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि टीम की हर खिलाड़ी महत्वपूर्ण है और उसका योगदान मायने रखता है।

दुबई की पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा

उन्होंने कहा, “टीम में हर कोई महत्वपूर्ण है और उनका योगदान हमारे लिए बहुत मायने रखता है। यह देखकर अच्छा लगता है कि जिसे भी मौका मिल रहा है, वह शानदार प्रदर्शन कर रही है।” उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी इकाई ने मुश्किल परिस्थितियों में भी रन बनाने में सफलता हासिल की है, जबकि गेंदबाजों ने भी जरूरत के समय मजबूत प्रदर्शन किया है। भारतीय कप्तान ने हालांकि माना कि दुबई की पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं रही है। उन्होंने कहा कि फाइनल में बल्लेबाजों को आक्रामक शॉट खेलने से पहले क्रीज पर कुछ समय बिताना होगा। हरमनप्रीत ने कहा, "इस पिच पर बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल है, लेकिन हमें खुद पर और अपनी ताकत पर भरोसा करना होगा। हमें पता है कि हमारी बल्लेबाजी काफी मजबूत है। उस दिन जो खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हो, उसे जिम्मेदारी लेनी चाहिए और टीम को जीत तक पहुंचाना चाहिए।"

2024 फाइनल में श्रीलंका ने भारत को बुरी तरह हराया था

भारत ने 2024 के फाइनल में 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था, लेकिन श्रीलंका ने आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी।

एशिया कप के लिए भारत और श्रीलंका महिला टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी।

श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति।