IND vs SL XI Live Streaming Warm-Up Match: कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका मैच, जानें कैसे देखें लाइव

Aug 07, 2026 05:46 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच आज यानी शुक्रवार, 7 अगस्त से खेला जाना है। भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज अगले हफ्ते होना है। WTC के नजरिए से भारत के लिए यह सीरीज अहम होने वाली है।

Shubman Gill

शुभमन गिल

इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच आज यानी शुक्रवार, 7 अगस्त से शुरू होना है। यह वॉर्म-अप मुकाबला तीन दिनों तक चलेगा। पहले तय किया गया था कि श्रीलंका दौरा शुरू होने से पहले भारतीय टीम श्रीलंका XI के खिलाफ चार दिन का वॉर्म-अप मैच खेलेगी ताकि खिलाड़ियों को कंडीशन में ढलने का अच्छा मौका मिले, मगर बाद में शेड्यूल में बदलाव किया गया और इस वॉर्म-अप मुकाबले को तीन दिन का करा गया। बता दें, भारत और श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप फाइनल को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाला है, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पास श्रीलंकाई कंडीशन में ढलने के लिए यह प्रैक्टिस मैच काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आईए एक नजर IND vs SL वॉर्म-अप मुकाबले की कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच कब खेला जाएगा?

India vs Sri Lanka XI वॉर्म अप मैच आज शुक्रवार, 7 अगस्त से खेला जाएगा, जो 9 अगस्त तक चलेगा।

IND vs SL वॉर्म अप मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जाना है।

India vs Sri Lanka XI वॉर्म अप मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs SL वॉर्म अप मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका वॉर्म-अप मैच कहां और कैसे देखें लाइव?

India vs Sri Lanka XI वॉर्म अप मैच का लाइव टेलिकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, वहीं IND vs SL लाइव मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनीलिव की वेबसाइट और ऐप पर उठा सकते हैं। इसके अलावा भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए लाइवहिंदुस्तान के साथ बने रहें।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका XI स्क्वॉड-

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन (फिटनेस बाकी), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी

श्रीलंका XI स्क्वाड: निशान मदुश्का (विकेट कीपर), निपुण धनंजय, रविन्दु रसंथा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, इसिता विजेसुंदरा, असंका मनोज, अंजला बंदरा, केशरा नुवांथा

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें