IND vs SLC XI: प्रैक्टिस मैच में अचानक कैसे हुई शुभमन गिल की एंट्री? इस नियम के चलते मिला मौका

IND vs SLC XI: प्रैक्टिस मैच में अचानक कैसे हुई शुभमन गिल की एंट्री? इस नियम के चलते मिला मौका

क्या हैं प्रैक्टिस मैच के नियम और गिल को कैसे मिला मौका? (फोटो- PTI)

Shubman Gill Returns To Bat After Injury: श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली. दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में लगी चोट से उबरते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल मैदान पर लौट आए. वॉर्म-अप मैच की आखिरी पारी में 207 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए गिल खुद ओपनिंग करने उतरे. इससे पहले दिन की शुरुआत में गिल कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर नेट्स में थ्रोडाउन और पेस अटैक का सामना करते हुए भी नजर आए थे.

क्या हैं प्रैक्टिस मैच के नियम और गिल को कैसे मिला मौका?

कई फैंस के मन में यह सवाल है कि जब बीसीसीआई ने पहले ही गिल के बाहर रहने का ऐलान कर दिया था, तो वह अचानक दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने कैसे आ गए? दरअसल, इंटरनेशनल मैच की की तरह वॉर्म-अप या प्रैक्टिस मैच में टॉस के समय प्लेइंग-11 का नियम लागू नहीं होता है. प्रैक्टिस मैच में दोनों टीमें अपने पूरे स्क्वॉड का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसमें कोई भी खिलाड़ी किसी भी समय बल्लेबाजी या गेंदबाजी के लिए उतर सकता है.

इसी नियम का फायदा उठाते हुए, जैसे ही मेडिकल टीम ने गिल की चोट के ठीक होने की पुष्टि की, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सीधे दूसरी पारी में ओपनिंग कराने का फैसला लिया ताकि वह गॉल टेस्ट से पहले मैच श्रीलंका की परिस्थितियों में बल्लेबाजी का प्रैक्टिस कर सकें.

राहुल ने संभाली थी कप्तानी

दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान गिल को उंगली पर दो बार गेंद लग गई थी, पहले नेट्स में बल्लेबाजी करते समय और फिर स्लिप कैचिंग ड्रिल के दौरान. जिसके चलते बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनजमेंट ने कोई जोखिम न लेते हुए उन्हें प्रैक्टिस मैच के शुरुआती दो दिनों के लिए आराम देने का फैसला किया था. टॉस के समय उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी का जिम्मा संभाला और पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने ही भारतीय पारी की शुरुआत की थी.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button