IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत की पारी शुरू, रोहित-गिल कर रहे ओपन, वेस्टइंडीज ने दिया है 296 रनों का लक्ष्य

IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए न्यूज नेशन के साथ जुड़े रहिए...

IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए न्यूज नेशन के साथ जुड़े रहिए...

New Update

IND vs WI 1st ODI LIVE Score

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे Photograph: (News Nation)

IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 295 रनों का स्कोर बनाया है. यानी टीम इंडिया को जीत के लिए 296 रन बनाने होंगे. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से फैंस का उत्साह भी काफी बढ़ गया है. दोनों दिग्गज लंबे समय बाद मैदान पर खेलते नजर आ रहे हैं. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए न्यूज नेशन के साथ बने जुड़े रहिए...

  • Sep 27, 2026 18:28 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: रोहित और गिल कर रहे ओपन

    टीम इंडिया की पारी शुरू हो चुकी है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं. पहला ओवर जेडन सील्स ने डाला. इस ओवर में रोहित ने एक शानदार चौका लगाया. 

  • Sep 27, 2026 17:57 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज ने 296 रनों का दिया लक्ष्य

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने अपने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए. ऐसे में भारत को जीत के लिए 296 रन बनाने होंगे. वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 101 रन बनाए. उनके अलावा जॉन कैंपबेल ने 62 रन ओर जंगू ने 43 गेंदों में 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके. जबकि प्रसिद्ध कृषणा ने 2 विकेट लिए.

  • Sep 27, 2026 16:59 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में झटके बैक-टू-बैक दो विकेट

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: कुलदीप यादव ने अपने 8वें ओवर में बैक-टू-बैक दो विकेट झटके और मेडन डाला. हालांकि, वह हैट्रिक लेने से चूक गए. उन्होंने पहले शतकवीर जस्टिन ग्रीव्स को 101 रनों पर आउट किया. फिर ज्वेल एंड्रयू को गोल्डन डक पर चलता किया. 36 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 198/5 है.

  • Sep 27, 2026 16:50 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: शतक बनाने के बाद आउट हुए ग्रीव्स

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ने के बाद जस्टिन ग्रीव्स आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने उन्हें 101 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. ओपनिंग करने आए ग्रीव्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी की.

  • Sep 27, 2026 16:41 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: कुलदीप यादव ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लग चुका है. कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के  कप्तान शाई होप को आउट किया. होप महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यह कुलदीप की इस मैच में दूसरी सफलता है. इससे पहले उन्होंने जॉन कैंपबेल को आउट किया था.

  • Sep 27, 2026 16:27 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका

    वेस्टइंडीज को कीसी कार्टि के रूप में दूसरा झटका लगा है. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा. कीसी कार्टि 31 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वेस्टइंडीज ने 31 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बना लिया है. ग्रीव्स 93 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

  • Sep 27, 2026 15:53 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: 25 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 156/1

    वेस्टइंडीज की टीम शानदार खेल दिखा रही है. टीम ने 25 ओवरों में सिर्फ एक विकेट गंवाकर 156 रन बना लिया है. ग्रीव्स 77 गेंद पर 80 रन और कार्टी 14 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया को अब दूसरे विकेट की तलाश है. 

  • Sep 27, 2026 15:39 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: कुलदीप यादव ने जॉन कैंपबेल को किया आउट

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ दिया है. उन्होंने जॉन कैंपबेल को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट कराया. कैंपबेल ने 60 गेंदों में 62 रन बनाए. फिलहाल जस्टिन ग्रीव्स 66 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

  • Sep 27, 2026 15:33 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: जॉन कैंपबेल ने ठोका अर्धशतक

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates:जस्टिन ग्रीव्स के बाद वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने भी अर्धशतक ठोक दिया है. भारत में यह उनका पहला अर्धशतक हैं. इसके साथ ही ये उनकी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी भी है. 

  • Sep 27, 2026 15:16 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: जस्टिन ग्रीव्स ने ठोका फिफ्टी

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने 42 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े. 

  • Sep 27, 2026 15:08 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में ठोके 85 रन

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज के ओपनरों ने भारतीय गेंदबाजों की हवा निकाल दी है. पहले वनडे में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में बिना विकेट खोए 85 रन ठोक डाले. 

  • Sep 27, 2026 14:31 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 38/0

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय गेंदबाजों पर हल्ला बोल दिया है. कैरिबियाई ओपनर जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए और 5 ओवर में 38 रन ठोक दिए. पारी का दूसरा ओवर डालने आए नीतिश कुमार रेड्डी ने खूब रन लुटाए. उनके ओवर में वेस्टइंडीज ने 17 रन बटोरे.

  • Sep 27, 2026 14:11 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाला शुरू

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला शुरू हो चुका है. टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम गेंदबाजी के लिए मैदान में उतरी. भारत की ओर से पहला ओवर प्रसिद्ध कृषणा ने डाला और महज एक रन खर्च किए. 

  • Sep 27, 2026 13:56 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत की प्लेइंग इलेवन

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा हैं.

  • Sep 27, 2026 13:53 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 में जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टि, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स हैं.

  • Sep 27, 2026 13:35 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मैच में नमनधीर का डेब्यू हुआ है. 

  • Sep 27, 2026 13:07 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: फ्री में कैसे देखें मुकाबला?

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates:खास बात यह है कि दर्शक इस मुकाबले को फ्री में भी देख सकते हैं. मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. इसके लिए किसी तरह की अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी. हालांकि, दर्शकों के पास DD Free Dish का कनेक्शन होना जरूरी है.

  • Sep 27, 2026 12:53 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: कहां देख पाएंगे लाइव मैच?

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates:भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा. मैच का प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में होगा. इसके अलावा मुकाबला Jio Hotstar की ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव देखा जा सकता है.

  • Sep 27, 2026 12:39 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: वेस्टइंडीज की टीम में शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स शामिल हैं.

  • Sep 27, 2026 12:31 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारतीय टीम का स्क्वॉड

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत की टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर शामिल हैं.

  • Sep 27, 2026 12:22 IST

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे?

    IND vs WI 1st ODI LIVE Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. मैच से आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा.