IND vs WI : किस भारतीय बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट

IND vs WI : क्रिकेट के इतिहास की शुरुआत में अगर आप आएंगे तो सबसे मजबूत टीमों में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नाम शुमार होगा. लेकिन आज के समय में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे कमजोर टीमों में गिनी जाने लगी है. अब वेस्टइंडीज क्रिकेट भारत का दौरा करने वाली है, जहां उसे व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है, जिसमें 3 वनडे और 5 टी20 मैच शामिल होंगे. ये सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे. 

भारत और वेस्टइंडीज की बीच सबसे पहला वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी, जबकि इसका अंतिम मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज में इंडियन क्रिकेट टीम को रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी खेलते हुए देखने के लिए मिलने वाले हैं. ऐसे में इस सीरीज की शुरुआत से पहले आज हम आपको वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने भारतीय बल्लेबाज

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंडियन क्रिकेट टीम के 39 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नाम है. रोहित के अलावा किन अन्य 9 बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के वनडे क्रिकेट में लगाए हैं और कौन टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं.

— BCCI (@BCCI) July 19, 2026

1 - रोहित शर्मा 

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 2009 से लेकर 2023 तक 37 मैचों की 35 पारियों में कुल 35 छक्के लगाए हैं. हिटमैन ने 175 चौकों की मदद से इस टीम के खिलाफ 1613 रन भी स्कोर किए हैं.

2 - एमएस धोनी 

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल ने नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. धोनी ने 2005 से लेकर 2019 तक 39 मुकाबलों की 33 पारियों में कुल 28 छक्के लगाए हैं. उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ 1005 रन भी बनाए हैं.

3 - विराट कोहली 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं. विरटा ने 2009 से लेकर 2023 तक 43 मैचों की 41 पारियों में 25 छक्के लगाए हैं. किंग कोहली के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2261 रन भी दर्ज हैं. 

4 - श्रेयस अय्यर

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर चौथे स्थान पर बने हुए हैं. अय्यर ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 से लेकर 2022 तक 10 मचों की 9 पारियों में कुल 15 छक्के लगाए हैं. उनके नाम कुल 507 रन भी दर्ज हैं.

— BCCI (@BCCI) June 6, 2026

5 - वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के नंबर-5 बल्लेबाज हैं. सहवाग ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ 2001 से लेकर 2011 तक 27 मैचों की 27 पारियों में कुल मिलाकर 15 छक्के लगाए हैं. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 836 रन भी बनाए हैं.

6 - युवराज सिंह 

भारत के बाएं हाथ के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह भी इस लिस्ट में शामलि हैं. युवराज सिंह भारत की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठवें स्थान पर हैं. उन्होंने 2002 से लकर 2017 तक कुल 15 छक्के लगाए हैं. युवराज ने इस टीम के साथ 95 चौकों की मदद से 987 रन भी बनाए हैं.

7 - शिखर धवन

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन जो गब्बर के नाम से जाने जाते हैं. वो भी इस लिस्ट में शामिल हैं. धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. उनहोंने 2011 से लेकर 2022 तक 31 मैचों की 30 पारियों में 14 छक्के लगाए हैं. 

8 - सौरव गांगुली 

भारतीय क्रिकेट टीम को आगे भढ़ाने वाले और भविष्य संवारे वाले पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज सौरव गांगुली भी वेस्टइंडडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने वाले आठवें खिलाड़ी हैं, गांगुल ने 1992 से लेकर 2007 तक 27 मैचों की 27 पारियों में अपने बल्ले से कुल 13 छक्के लगाए हैं.

9 - कृष्णमाचारी श्रीकांत

भारत के पूर्व क्रिकेटर और चनयकर्ता के साथ-साथ 1983 वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं. श्रीकांत ने 1983 से लेकर 1992 तक 34 मैचों की 34 पारियों में कुल 13 छक्के लगाए हैं. 

10 - कपिल देव 

भारत को पहली बार वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान यानी 1983 वनडे वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व ऑलराउंडक कपिल देव भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. कपिल देव वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजं की लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं. कपिल देव ने 42 मैचों की 41 पारियों में सिर्फ 11 छक्के लगाए हैं.

रैंकभारतीय बल्लेबाजछक्के
1रोहित शर्मा35
2एमएस धोनी28
3विराट कोहली25
4श्रेयस अय्यर15
5वीरेंद्र सहवाग15
6युवराज सिंह15
7शिखर धवन14
8सौरव गांगुली13
9कृष्णमाचारी श्रीकांत13
10कपिल देव11

ये भी पढ़ें :'स्कूल में सजा दी, मुर्गा बनाया...' वैभव सूर्यवंशी पर खुलकर बोले सुरेश रैना, कहा- 'रोहित-विराट खेले तो वर्ल्ड कप जीतना 90% पक्का'