IND vs ZIM: भारत ने 16 साल बाद जिम्बाब्वे का उसी के घर में किया सूपड़ा साफ, कप्तान श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास

IND vs ZIM: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. बता दें कि 16 साल बाद टीम इंडिया ने T20I में जिम्बाब्वे को उसके घर में सूफड़ा साफ किया है.

IND vs ZIM: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. बता दें कि 16 साल बाद टीम इंडिया ने T20I में जिम्बाब्वे को उसके घर में सूफड़ा साफ किया है.

author-image

New Update

IND vs ZIM 3rd T20

IND vs ZIM 3rd T20 Photograph: (X/BCCI)

IND vs ZIM 3rd T20: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का उसके घर में 16 साल बाद टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सूपड़ा साफ किया है. जिम्बाब्वे की सरजमीं पर T20I में क्लीन स्वीप करने वाले श्रेयस अय्यर सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बने हैं. हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हरा दिया है. इस मैच की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी की 81 रनों की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी. जिम्बाब्वे की ओर से रयान बर्ल ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली. भारत के लिए तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 3 विकेट चटकाए.

मयंक यादव ने पारी की पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे को दिया झटका

भारत के दिए 193 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही. पारी की पहली ही गेंद पर भारतीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने जिम्बाब्वे को पहला झटका दिया है. उन्होंने ब्रायन बेनेट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ब्रायन बेनेट इस सीरीज में दूसरी बार मयंक का शिकार बने और बिना खाता खोले आउट हुए. 

यश ठाकुर ने एक ही ओवर में झटके लगातार 2 विकेट

इसके बाद अपना सिर्फ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे यश ठाकुर ने चौथे ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ी. इस ओवर की चौथी गेंद पर यश ने डायोन मायर्स को चलता किया. मायर्स 15 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला. इसके बाद अगली गेंद पर यश ठाकुर ने कप्तान सिकंदर रजा को अपना शिकार बनाया. रजा खाता भी नहीं खोल पाए. 

रयान बर्ल और वेस्ली माधेवेरे के बीच हुई थी अर्धशतकीय साझेदारी

इसके बाद स्पिनर रवि बिश्वोई ने जिम्बाब्वे को चौथा झटका दिया है. उन्होंने बेन करन को पवेलियन भेजा. बेन करन 19 गेंद पर 2 चौके की मदद से 20 रन बनाए. इसके बाद रयान बर्ल और वेस्ली माधेवेरे ने मोर्चा संभाला और पांचवे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन फिर मयंक यादव ने वेस्ली माधेवेरे को आउट कर इसे तोड़ा. वेस्ली माधेवेरे 25 गेंद पर 1 चौका और 2 छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए. 

जिम्बाब्वे की ओर से रयान बर्ल ने लगाए अर्धशतक

अशोक शर्मा ने तदिवानाशे मारुमनी को एक रन के निजी स्कोर पर आउट कर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल विकेट लिया है. फिर ब्रैड इवांस को मयंक यादव ने आउट कर जिम्बाब्वे को 7वां झटका दिया. आखिरी तक रयान बर्ल जरूर टिके रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा मदद नहीं मिली. रयान बर्ल ने 43 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाए. 

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 26, 2026

ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे. भारत की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 41 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रनों की तूफानी पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 26 गेंद पर 4 चौके की मदद से 29 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 18 गेंद पर 27 रन बनाए. इसके अलावा रिंकू सिंह ने 14 गेंद पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए. जबकि तिलक वर्मा 9 गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए. वहीं जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 2 विकेट लिए. जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे और कप्तान सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट चटकाए. 

— BCCI (@BCCI) July 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'

इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. वहीं पूरे सीरीज में उनकी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वैभव को प्लेयस ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM: मयंक यादव ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय, भुवी की कर ली बराबरी