IND W vs BAN W : किस दिन होगा भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

IND W vs BAN W : भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 खेला जाने वाला है. ये मैच कब और कहां कितने बजे से खेला जाएगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.

IND W vs BAN W : भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 खेला जाने वाला है. ये मैच कब और कहां कितने बजे से खेला जाएगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.

author-image

New Update

IND W vs BAN W

IND W vs BAN W Photograph: (AFP)

IND W vs BAN W : महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है. भारत के साथ बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच खेलेगी. इसका ऐलान कल देर रात हुआ, जब बंग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के अंतिम लीग मैच में यूएई की महिला क्रिकेट टीम को हरा दिया. इसके साथ ही ग्रुप बी से बांग्लादेश ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया. ऐसे में ग्रुप ए में नंबर-1 रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ग्रुप बी में नंबर-2 पर रहने वाली टीम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल बन फिक्स हो गया. 

महिला एशिया कप 2026 के बीच अब तमाम क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि, भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल-1 मैच कब और कहां खेला जाएगा. किस स्टेडियम में पर इन दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी. कितने बजे से भारत और बांग्लादेश के लिए फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला खेला जाएगा. अगर ऐसा ही सवाल आपके मन में भी आ रहा है, तो आज हम आपको इसके बारे में पूरी डिटेल्स बताने वाले हैं. 

भारत-बांग्लादेश के बीच कब होगा सेमीफाइनल मैच

महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 मैच भारत और बांग्लादेश के बीच कल यानी 10 सितंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच महिला एशिया कप का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

𝐓𝐡𝐞 𝐫𝐚𝐜𝐞 𝐢𝐬 𝐝𝐨𝐰𝐧 𝐭𝐨 𝐟𝐨𝐮𝐫 𝐧𝐨𝐰 🏆#DPWorldWomensAsiaCup2026#BANWvUAEW#ACCpic.twitter.com/Rk7AdIZO4Z

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 8, 2026

कितने बजे खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस अहम मैच का टॉस शाम 7:30 बजे होगा. इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और बांग्लादेश की कप्तान निगार जोत्यि सुल्तान नजर आएंगी.

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 8, 2026

ग्रुप स्टेज में कैसी रही दोनों टीमों की स्थिति?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप ए में मौदूज थी, जहां उसके साथ पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चाइना की टीमें मौजूद थी. भारत ने अपने ग्रुप की सभी तीनों टीमों पर जीत दर्ज की और 3 मैचों में से 3 मुकाबले जीतकर कुल 6 अंकों के साथ टॉप किया. भारतीय टीम ग्रुप ए की टेबल टॉपर रही. 

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026

वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम की बात करें तो, वो ग्रुप बी में मौजूद थी, जहां उसके साथ श्रीलंका, यूएई और इंडोनेशिया की टीम थी. बांग्लादेश को श्रीलंका के हाथों हार मिली, जबकि यूएई और इंडोनेशिया को उसने हरा दिया. बांग्लादेश ने 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक लेकर अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर खत्म किया. 

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल

भारत और बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच 11 सितंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मैच रात 8: बजे से खेला जाएगा. पहला सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने वाली टीम के साथ श्रीलंका और पाकिस्तान मैच की विनिंग टीम महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में टकराएगी, जो कि 13 सितंबर को होने वाला है.

ये भी पढ़ें : 'परेशान करता था, हम उस पर हंसते थे...' रविंद्र जडेजा पर दिग्गज का बयान वायरल, जानिए चेतेश्वर पुजारा का नाम लेकर क्या कहा?