IND W vs ENG W: भारतीय टीम लॉड्स के ऐतिहासिक टेस्ट जीतने से सिर्फ 4 विकेट दूर, इंग्लैंड के सामने है बड़ा लक्ष्य

IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत अब जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर है. टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब होती है, तो वह लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बन जाएगी.

IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत अब जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर है. टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब होती है, तो वह लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बन जाएगी.

author-image

New Update

IND W vs ENG W

IND W vs ENG W Photograph: (X/BCCI)

IND W vs ENG W: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एकमात्र 4 दिवसीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है. लॉर्ड्स का मैदान पहली बार महिला टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है. इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर है. भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रनों का लक्ष्य रखा है. जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 130 रन बनाया है. इंग्लैंड अभी भी जीत से 327 रन पीछे है.

भारत ने पहले पारी में बनाए थे 285 रन

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में 285 रन बनाए. टीम के लिए उपकप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 83 रनों की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन बनाए. वहीं दीप्ति शर्मा ने 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 35 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 3 विकेट चटकाए. वहीं मैडी विलियर्स, इस्सी वोंग और लॉरेन फाइलर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि लॉरेन बेल को एक सफलता मिली. 

भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 5 विकेट हॉल लेकर रचा था इतिहास

भारत के जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 170 रनों पर ही सिमट गई. इंग्लैंड के लिए एमी जोन्स ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली, जबकि नैट साइवर-ब्रंट ने 44 रन बनाए. भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लेकर इंग्लिश टीम की बल्लेबाजों ऑर्डर को ध्वस्त किया. क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के इतिहास में टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं. इसके अलावा सायली सतघरे और स्नेहा राणा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को 1 सफलता मिली.

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रखा 457 रनों का लक्ष्य

इसके बाद टीम इंडिया ने यास्तिका भाटिया के इस शतक के दम पर 7 विकेट पर 341 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है. पहली पारी में टीम इंडिया को 115 रनों की अच्छी लीड मिली थी, जिसमे दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रनों का लक्ष्य रखा है. यास्तिका भाटिया ने 158 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली. अलावा उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 70 रनों की पारी खेलीं. ऋचा घोष नाबाद 50 रन बनाईं.  

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 12, 2026

इंग्लैंड को जीत के लिए बनाने हैं अभी 327 रन, भारत को चाहिए 4 विकेट

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड महिला टीम ने 6 विकेट गंवाकर 130 रन बनाए हैं. एमी जोन्स 52 रन और सोफी एक्लेस्टोन एक रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 327 रनों की जरूरत है. अब चौथे और आखिरी दिन की शुरुआत में ही टीम इंडिया इंग्लैंड को जल्दी आउट कर इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच को अपने नाम करना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड की नजर भी जीत पर होगी. यदि एमी जोन्स शतक लगाने में कामयाब होती हैं और सोफी एक्लेस्टोन के भी बल्ले से रन निकलते हैं, तो फिर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, लेकिन अब तक भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए इंग्लैंड की जीत की उम्मीद कम है.

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 12, 2026

यह भी पढ़ें:  Explainer: T20I की हार भुलाकर ODI में कैसे पलटवार करेगी टीम इंडिया? जानें इंग्लैंड की धरती पर जीत के अचूक फॉर्मूले

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें