IND W vs THA W : भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराकर किया एशिया कप का विजयी आगाज, शेफाली, दीप्ति और नंदनी ने बिखेरा जलवा
IND W vs THA W : भारत ने थाईलैंड को महिला एशिया कप 2026 के अपने पहले मैच में 94 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस जीत में भारत के लिए शेफाली वर्मा ने बल्ले से धमाल मचाया.
IND W vs THA W : भारत ने थाईलैंड को महिला एशिया कप 2026 के अपने पहले मैच में 94 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस जीत में भारत के लिए शेफाली वर्मा ने बल्ले से धमाल मचाया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/30/ind-w-vs-tha-w-2026-08-30-21-33-51.jpg)
IND W vs THA W Photograph: (x/bcci)
IND W vs THA W : महिला एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है. इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम को 94 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम ने टॉस हारने के बाद अपना विजय आगाज किया है. इस मुकाबले में भारत के लिए बल्ले के साथ शेफाली वर्मा ने धमाल मचाया. उन्होंने बल्ले के साथ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली.
इस मैच में थाईलैंड की कप्तान नारुएमोल चाईवाई ने टॉस जाता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पहले बैटिंग का न्योता दिया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए थाईलैंड 16.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 65 रनों पर ढेर हो गई और 94 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई.
दीप्ति और नंदनी ने गेंद के साथ बिखेरा जलवा
भारतीय गेंदबाजों ने थाईलैंड की पूरी टीम को 65 रनों पर ढेर कर दिया. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए. जबकि नंदनी शर्मा को भी 3 विकेट प्राप्त हुए.वहीं 2 विकेट श्री चरणी को और 1 विकेट क्रांति गौड़ को मिला. टीम के लिए सिर्फ नन्नापत कोंचारोएनकाई ने 41 रनों की जूझारू पारी खेली. उनके अलावा टीम का कोई अन्य बल्लेबाज 6 रनों से ज्यादा का स्कोर नहीं कर पाया.
कैसी रही टीम इंडिया की पारी
इस मैच में भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने के लिए आईं. टीम को पहला झटका मंधाना के रूप में लगा, वो 10 बॉल में 4 चौकों के साथ 19 रन बनाकर रन आउट हो गईं. उसके बाद भारत को दूसरा झटका प्रतिका रावल का लगा. रावल 18 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 122.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 22 रनों की पारी खेली. उन्हें सुलीपोर्न लाओमी ने आउट किया. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर 5 रन के निजी स्कोर पर लाओमी का दूसरा शिकार बन गई.
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 30, 2026
शेफाली वर्मा ने खेली शानदार पारी
टीम इंडिया के लिए इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी शेफाली वर्मा ने खेली. शेफाली ने 26 बॉल में 4 चौकों और 3 छक्कों के साथ 50 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद शेफाली 36 बॉल में 8 चौके और 3 छक्को के साथ 64 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान शेफाली वर्मा का स्ट्राइक रेट 177.77 का रहा था.
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 30, 2026
उनके अलावा भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज और बिग हिटर ऋचा घोष 0 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. टीम के लिए भारतीय फूलमाली ने 20 और दीप्ति शर्मा ने अपने 150 वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 5 रनों की पारी खेली. क्रांति गौड़ ने टीम के लिए 15 रनों का योगदान दिया.
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 30, 2026
सस्ते में पवेलियन लौटे टीम इंडिया के ये बल्लेबाज
वहीं थाईलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट सुलीपोर्न लाओमी ने चटकाए. उन्होंने भारत के तीन बल्लेबाजों का शिकार किया, जिसमें शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल और ऋचा घोष के विकेट शामिल थे. वहीं कप्तान थिपात्चा पुत्थावोंग ने भी 1 विकेट हासिल किया. सुनीदा चतुरोंगरताना ने भी 2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : IND W vs THA W: प्रतिका रावल का हुआ टी20 डेब्यू, भारत की ओर से थाईलैंड के खिलाफ खेलेंगी अपना पहला मैच